BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 07:07 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा बढ़ाई गई : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 दिसंबर 2024, 1:04 PM IST
हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा बढ़ाई गई : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर पर अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि बादल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा, “सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद हमने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी सहित पौने 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां पर मैं एक बात बताना चाहूंगा कि हमारे मुलाजिम यशपाल सिंह ने सबसे पहले नारायण सिंह चौरा को नोटिस किया था। नारायण सिंह चौरा इससे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।”

उन्होंने कहा, “नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इसके अलावा, उसके पास से मिला हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आगे हम इस मामले की गहन जांच करेंगे। हम आप सभी लोगों को आश्वस्त करते हैं कि जांच के दौरान इस मामले से जुड़े किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “अभी इस मामले में प्रारंभिक जांच हो रही है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मैं एक बात कहना चाहूंगा कि पुलिस की सतर्कता की वजह से ही यह हमला नाकाम हुआ है। आगे हम इस मामले में पूछताछ भी करेंगे, तो पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। अब सबकुछ जांच पर निर्भर करता है। जब जांच होगी, तभी यह साफ होगा कि आखिर इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “संगत से मैं यही अपील करना चाहूंगा कि वो इस शांति-व्यवस्था बनाए रखें। इसके साथ ही मैं आप लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वो आम लोग भी पुलिस की मदद करें, ताकि जांच में तेजी आए।”

हमला सुबह नौ बजे के करीब हुआ। उस समय सुखबीर सेवादार की भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *