BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 02:39 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 सितंबर 2023, 10:51 AM IST
24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये
Read Time:5 Minute, 12 Second

जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में ऐसे पांच मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लोगों ने करीब 82 लाख रुपए साइबर ठगों के हाथों  गवां दिए। साथ ही एक अन्य मामले में बैंक के कर्मी की संलिप्तता का मामला दर्ज किया गया है। सभी मामले गौतम बुद्ध नगर के साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं।

नोएडा, 15 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में ऐसे पांच मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लोगों ने करीब 82 लाख रुपए साइबर ठगों के हाथों  गवां दिए। साथ ही एक अन्य मामले में बैंक के कर्मी की संलिप्तता का मामला दर्ज किया गया है। सभी मामले गौतम बुद्ध नगर के साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं।

बीते 24 घंटे में नोएडा में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसमें पहले मामले में साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर टास्क देकर उससे 16.24 लाख रुपए की ठगी कर ली।

दनकौर निवासी सुमित कौशिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया और पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। इसमें रोज 1500 से 2700 कमाने की स्कीम बताई गई थी। ठगी करने वाले ने सुमित को  टेलीग्राम पर जोड़ दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने वेबसाइट पर 16.24 लाख रुपए कई बार धीरे-धीरे करके जमा कर लिए और पैसे वापस मांगने पर संपर्क बंद कर दिया।

दूसरे मामले में साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर एक महिला डॉक्टर से 11.34 लाख रुपए की ठगी कर ली। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला डॉक्टर को कुछ दिन पहले ही टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था। उनको एक गेम को लाइक और सब्सक्राइब कर पैसा कमाने का लालच दिया गया था। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर उन्हें 1000 रुपये जमा कर 1300 रुपये मिले। विश्वास में लेकर आरोपियों ने उनसे 25 बार में 11.34 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।

तीसरे मामले में नोएडा स्थित एक कंपनी के मैनेजर की ईमेल आईडी को हैक कर खाते से 18.80 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित अमित कौशिक ने पुलिस को बताया कि दूसरी कंपनी में उन्हें 18.80 लाख रुपए का भुगतान करना था। इसके लिए उन्होने कंपनी को मेल भेजी दूसरी ओर से कंपनी का मेल आया और दूसरे खाते में पैसे भेजने के लिए कहा गया।

इस दौरान जालसाजों ने ईमेल आईडी हैक कर मामूली बदलाव कर दूसरी मेल आईडी बना ली। वहां उन्होंने 18.80 लाख रुपए भेज दिए।

चौथे मामले में एक महिला ने इंटरनेट पर ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने घर खरीदने के लिए एक व्यक्ति से 5 लाख का चेक लिया था। चेक से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए बैंक का कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन सर्च किया। इस पर एक व्यक्ति से बात हुई और आवाज साफ नहीं आने की बात कहते हुए उसे दूसरे नंबर से कॉल की।

इसी दौरान उनके बैंक खाते से 11.34 लाख रुपए कट गए उन्होंने ओटीपी या अन्य कोई जानकारी भी साझा नहीं की थी।

पांचवें मामले में भंगेल स्थित सरकारी बैंक के प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2021 से 8 जून 2021 के बीच कर्मचारी योगेश चौहान ने 24.40 लाख रुपए गबन कर लिए। यह रकम आरोपी ने कॉर्डलेस ट्रांजैक्शन से निकाल ली। गबन के लिए आरोपी एक मोबाइल नंबर का संचालन कर रहा था। इस रकम को निकालने के लिए आरोपी  ने टेलीफोन पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर भी जनरेट किया। इसमें बैंक कर्मचारियों की साइबर ठगों से मिली भगत की भी आशंका जताई गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *