BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 12:44 PM
  • 41.65°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

भोपाल में लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी से दुष्कर्म कर हत्या की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 नवंबर 2021, 1:33 PM IST
भोपाल में लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी से दुष्कर्म कर हत्या की
Read Time:2 Minute, 16 Second

भोपाल में लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी से दुष्कर्म कर हत्या की

भोपाल, 17 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति सम्मान की खातिर सारी क्रूरता की हदों को पार कर गया। दूसरे समाज के लड़के के साथ भागकर बेटी ने शादी क्या की, पिता ने बेटी से पहले दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामला राजधानी के रातीबढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां के समसगढ़ के जंगल में रविवार को एक महिला और बच्चे का शव मिला था, पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों के सहारे महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में की थी। उसके बाद से लगातार जांच चल रही थी, आखिकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस के अनुसार कमल की बेटी ने भागकर दूसरे समाज के युवक के साथ शादी की थी, इसी बात से वह नाराज था। कमल की बेटी घर से भागकर रायपुर में रहने लगी थी। पिछले दिनों दीपावली के समय कमल की बेटी भोपाल आई थी। यह जानकारी उसे अपनी बड़ी बेटी से मिली थी।

पुलिस के मुताबिक कमल को उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि छोटी बेटी का आठ माह का बच्चा है और उसकी मौत हो गई है। यह बात सुनकर कमल उसके पास पहुंचा और नवजात के अंतिम संस्कार का बहाना बनाकर उसे जंगल में ले गया। इस दौरान कमल का बेटा भी उसके साथ था। जहां उसने बेटी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घांेटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कमल ओर उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *