BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 02:45 AM
  • 34.58°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

फ्लैट में मिला धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 अक्टूबर 2021, 4:35 PM IST
फ्लैट में मिला धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव
Read Time:1 Minute, 29 Second

फ्लैट में मिला धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव

रांची, 31 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| धनबाद जिला न्यायालय की सहायक लोक अभियोजक अर्निमा बबीता मिंज का शव शनिवार को उनके आवास में मिला। वह धनबाद में मनोरम नगर स्थित ममता कृष्णा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अकेले रहती थीं। उनकी मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि वह झारखंड अभियोजन सेवा 2010 बैच की एपीपी थीं। हर दिन की तरह वह 29 अक्टूबर तक न्यायालय गयी थीं। 30 अक्टूबर को जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं और उनके फोन पर कोई जवाब नहीं मिला तो कुछ लोग उनके आवास पर पता करने पहुंचे। वह फ्लैट में पड़ी मिलीं। उन्हें एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनबाद कोर्ट के वरीय अधिकारियों को दी।

धनबाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके घर के लोग रांची में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गयी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *