BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:47 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

धर्मांतरण का मुख्य आरोपी बद्दो महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 5 राज्यों में फैला है सिंडिकेट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 जून 2023, 11:37 AM IST
धर्मांतरण का मुख्य आरोपी बद्दो महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 5 राज्यों में फैला है सिंडिकेट
Read Time:2 Minute, 21 Second

धर्मांतरण का मुख्य आरोपी बद्दो महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 5 राज्यों में फैला है सिंडिकेट

धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सिंडिकेट में अब तक मुख्य आरोपी माने जा रहे खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो को गाजियाबाद पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि पुलिस इसे लेकर सोमवार तक गाजियाबाद पहुंच सकती है। खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो महाराष्ट्र में ठाणे जनपद के मुंब्रा थाने में देवरीपाड़ा का रहने वाला है। वह शैंपू बनाने का बिजनेस करता है। बद्दो के खिलाफ 30 मई को गाजियाबाद के कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।

आरोप था कि बद्दो ने गाजियाबाद में जैन परिवार के एक लड़के को सालभर पहले कम्प्यूटर गैजेट्स बेचे थे। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। ऑनलाइन गेम खेलने की आड़ में बद्दो ने इस लड़के से कुरान की आयतें पढ़वानी शुरू कर दी और फिर उसका ब्रेनवॉश कर दिया। बाद में यह लड़का गाजियाबाद के संजयनगर की मस्जिद में पांचों वक्त की नमाज पढ़ने लगा। लड़का जिम जाने की बात कहकर घर से निकलता था और मस्जिद पहुंच जाता था। जब परिवार को शक हुआ तो उसका पीछा किया गया और तब पता चला कि वह जिम नहीं, मस्जिद में जाता है।

पुलिस की पूछताछ में इस लड़के ने धर्मांतरण की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने जब उसके मोबाइल और लैपटॉप की पड़ताल की तो बद्दो का नाम सामने आया। गाजियाबाद पुलिस की चार सदस्यीय टीम बीते पांच दिन से महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *