BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 07:35 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

विजाग पॉक्‍सो अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी पूर्णानंद की जमानत याचिका खारिज की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जुलाई 2023, 10:44 AM IST
विजाग पॉक्‍सो अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी पूर्णानंद की जमानत याचिका खारिज की
Read Time:3 Minute, 2 Second

विजाग पॉक्‍सो अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी पूर्णानंद की जमानत याचिका खारिज की

विशाखापत्तनम की एक पॉक्सो अदालत ने सोमवार को बाबा स्वामी पूर्णानंद की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिन्हें पिछले महीने यहां अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ दो साल से अधिक समय तक यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने फैसला सुनाया कि चूंकि संत के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।

जुलाई के पहले सप्ताह में हुई पहचान परेड में पीड़िता ने आरोपी की तीन बार पहचान की थी। फोरेंसिक रिपोर्ट से यह भी पता चला कि दो नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

पुलिस ने 63 वर्षीय बाबा को 19 जून को तब गिरफ्तार किया था, जब एक 15 वर्षीय अनाथ लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्वामी ने उसे अपने आश्रम में बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता को वेंकोजीपालेम स्थित स्वामी ज्ञानानंद आश्रम में दो साल से अधिक समय तक शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

राजमहेंद्रवरम की लड़की ने कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। उसके रिश्तेदारों ने उसे वृद्ध और गरीब बच्चों के लिए बने आश्रम में भेज दिया था। उसने आरोप लगाया कि स्वामी उसे हर रात अपने शयनकक्ष में ले जाता था और उसके साथ दुष्‍कर्म करता था। पिछले एक साल से पीड़िता को बेडरूम में जंजीरों से बांधकर रखा गया था। पीड़िता 13 जून को नौकर की मदद से आश्रम से भागने में सफल रही।

एक महिला लड़की को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पास ले गई, जहां उसने बताया कि कैसे स्वामी ने आश्रम में उसका यौन और शारीरिक उत्पीड़न किया। हालांकि, स्वामी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आश्रम की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं और साजिश के तहत उन पर आरोप लगाए गए हैं।

उन पर 2012 में आश्रम में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *