BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 03:49 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

शाहीनबाग : प्रदर्शनकारियों में महमूद प्राचा को लेकर मतभेद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2020, 9:30 AM IST
शाहीनबाग : प्रदर्शनकारियों में महमूद प्राचा को लेकर मतभेद
Read Time:1 Minute, 35 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) व राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ शाहीनबाग में बैठे प्रदर्शनकारियों के बीच सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा को लेकर मतभेद पैदा हो गया है। प्राचा जब प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए मंगलवार की शाम चार बजे धरना स्थल पर पहुंचे तो कुछ लोग उन्हें वापस भेजे जाने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि “ये अब यहां क्यों आए हैं? जब हमारे लोगों के खिलाफ मुकदमे हुए थे, तब ये कहां थे? साथ ही एक गुट ऐसा भी नजर आया जो महमूद प्राचा के समर्थन में खड़ा रहा। उनका कहना है कि प्राचा हमारे लीगल एडवाइजर हैं।”

शाहीनबाग में आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ समय से मतभेद देखने को मिल रहा है। पहले जहां प्रदर्शन खत्म करने और न करने को लेकर अलग-अलग गुटबाजी देखने को मिली थी, वहीं अब इस प्रदर्शन की अगुवाई को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने के प्रयासों के बाद अब प्रदर्शन की अगुवाई करने की होड़ और बढ़ गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *