BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:26 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

दिल्ली: लाल किला-जामा मस्जिद के बीच बने हैरिटेज पार्क का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 मार्च 2022, 4:02 PM IST
दिल्ली: लाल किला-जामा मस्जिद के बीच बने हैरिटेज पार्क का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Read Time:2 Minute, 30 Second

दिल्ली: लाल किला-जामा मस्जिद के बीच बने हैरिटेज पार्क का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली, 20 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली में पर्यटक स्थलों की कमी नहीं लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों को लुभाने के लिए राजधानी में सुंदर चीजों को लगातार बनाने का काम किया जा रहा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम अब लाल किले के ठीक सामने एक ‘हेरिटेज पार्क’ का निर्माण किया है।

रविवार को चार्ती लाल गोयल हेरिटेज पार्क का उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्क का नाम नगर निगम के उप महापौर और दिल्ली विधानसभा के पहले अध्यक्ष चरती लाल गोयल के नाम पर रखा गया है।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, पार्क में लाल पत्थरों और सफेद संगमरमर के ढांचे हैं और मुगल शैली की बारादरी दिखाई देगी, वहीं इस पार्क को दो चरणों में विकसित किया जा रहा है, जिसका पहला भाग बनकर तैयार हो गया है और उद्घाटन के लिए तैयार है।

यह हेरिटेज पार्क 8650 वर्ग मीटर में फैला है, इस पार्क के पहले चरण में करीब 7 करोड़ से अधिक रुपये की अनुमानित लागत से लगभग 1.75 एकड़ क्षेत्र का विकास किया गया है। साथ ही पार्क के दूसरे चरण में करीब 2 एकड़ को 10.03 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाना है।

दरअसल जिस जगह पर यह पार्क बनकर तैयार हुआ है, उधर पहले यह जगह सिर्फ गंदगी से भरी हुई थी और इस जगह पर विभिन्न असामाजिक तत्वों का अतिक्रमण था। पड़ोसी क्षेत्रों से नशा करने वाले अक्सर यहां इकट्ठा होते थे। अभी भी इस पार्क की बाड़ के पार ऐसे असामाजिक तत्व देखे जा सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *