BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 07:16 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन के 20 लाख हुए भारतीय यूजर्स

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 जनवरी 2023, 2:31 PM IST
एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन के 20 लाख हुए भारतीय यूजर्स
Read Time:2 Minute, 31 Second

एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन के 20 लाख हुए भारतीय यूजर्स

फ्रांस स्थित एक्स्ट्रामैरिटलडेटिंग ऐप ग्लीडेन ने सोमवार को घोषणा की कि उसने दुनिया भर में 10 मिलियन यूजर्स हासिल कर लिए हैं, जिनमें से 2 मिलियन यूजर्स अकेले भारत से हैं। भारतीय यूजर्स में सितंबर 2022 से 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि ज्यादातर नए सब्सक्राइबर्स (66 प्रतिशत) टीयर 1 शहरों से आते हैं, बाकि (44 प्रतिशत) टीयर 2 और टीयर 3 शहरों से आते हैं।

ग्लीडेन के कंट्री मैनेजर इंडिया सिबिल शिडेल ने एक बयान में कहा, भारत एक ऐसा देश है, जहां ऐप पर यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। 2022 में 18 प्रतिशत से ज्यादा नए यूजर्स ऐप से जुड़े, जो दिसंबर 2021 में 1.7 मिलियन से बढ़कर वर्तमान में 2 मिलियन से ज्यादा हो गया है।

खासतौर से विवाहित लोगों के लिए डिजाइन किए जाने के कारण, ग्लीडेन पर भारतीय यूजर्स की वृद्धि दर्शाती है कि कैसे देश में एक ही शादी करने की पारंपरिक अवधारणाएं धीरे-धीरे बदल रही हैं, जिनमें से बहुत कुछ सहमति से भी हो सकता है।

कंपनी ने कहा कि ग्लीडेन पर ज्यादातर भारतीय यूजर्स हाई प्रोफाइल से हैं।

पुरुष और महिला दोनों इंजीनियर, उद्यमी, सलाहकार, प्रबंधक, अधिकारी और चिकित्सक जैसे प्रोफेशनल्स हैं और इनमें बड़ी संख्या में गृहिणियां भी शामिल हैं।

उम्र के अनुसार, ऐप पर पुरुष की उम्र ज्यादातर 30 प्लस हैं, जबकि महिलाओं की उम्र 26 प्लस हैं।

कंपनी ने बताया कि ऐप को महिलाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षित बनाया गया है और इस प्रकार 2023 में 60 प्रतिशत पुरुष यूजर्स की तुलना में 40 प्रतिशत महिला यूजर्स हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *