BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 01:31 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  2. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  3. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  4. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  5. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  6. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  7. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  8. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  9. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  10. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  11. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  12. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी
  13. बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून, दीदी करेंगी आपकी संपत्ति की रक्षा : ममता बनर्जी
  14. पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का दिया निमंत्रण
  15. आईपी कॉलेज पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, पुराने दिनों को किया याद, बोलीं- यहां की छात्राएं देश का नाम ऊंचा कर रहीं

अद्भुत खगोलीय घटना के कारण 20 मार्च को दिन और रात बराबर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2024, 10:24 AM IST
अद्भुत खगोलीय घटना के कारण 20 मार्च को दिन और रात बराबर
Read Time:1 Minute, 57 Second

उज्जैन, 20 मार्च (बीएनटी न्यूज़)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन काल गणना में अहम स्थान रखती है, यहां के जीवाजी राव वेधशाला में एक खगोलीय घटना को लोगों ने करीब से देखा, जब सूर्य विषुवत रेखा से गुजरा। इस कारण 20 मार्च को दिन और रात बराबर है। कहने का मतलब है कि दिन 12 घंटे और रात भी 12 घंटे की होगी।

वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि खगोलीय दृष्टि से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि साल में दो दिन ऐसे होते हैं, जब सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होता है, इस वर्ष 20 मार्च को सूर्य मेष राशि में प्रवेश के साथ विषुवत रेखा पर लंबवत है, जिसके कारण रात और दिन बराबर-बराबर हैं। अब सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश करेगा, जिससे उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीेरे बड़े होेने लगेंगे और रातें छोटी होने लगेंगी। यह क्रम 21 जून तक जारी रहेगा।

उन्होंने आगे बताया कि सूर्य विषुवत रेखा पर है, वर्तमान में सूर्य जिस स्थिति में है, उसे वसंत सम्पात कहते हैं। सायन राशि के अनुसार गणना करें तो उसके मुताबिक सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य की स्थिति मेष राशि में शून्य अंश, 8 कला, 25 विकला होगी।

–बीएनटी न्यूज़

एसएनपी/एबीएम

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *