BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:12 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

स्पॉटिफाई ने पॉडकास्ट डिविजन के 200 कर्मचारियों को निकाला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जून 2023, 10:10 AM IST
स्पॉटिफाई ने पॉडकास्ट डिविजन के 200 कर्मचारियों को निकाला
Read Time:3 Minute, 6 Second

स्पॉटिफाई ने पॉडकास्ट डिविजन के 200 कर्मचारियों को निकाला

म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई ने सोमवार को घोषणा की कि वह कॉपोर्रेट पुनर्गठन के हिस्से के रूप में अपने पॉडकास्ट डिवीजन से 200 कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहा है, जो उसके कुल कर्मचारियों का दो प्रतिशत है। स्पॉटिफाई के पॉडकास्ट डिवीजन के प्रमुख सहर इलाबाशी ने घोषणा की कि कंपनी दुनिया भर के प्रमुख पॉडकास्टरों के साथ साझेदारी के प्रयासों का विस्तार कर रही है, जिसमें प्रत्येक शो और निमार्ता के लिए अनुकूलित ²ष्टिकोण है।

इलाहबाशी ने कहा, हालांकि, ऐसा करने के लिए अनुकूलन की आवश्यकता होती है। पिछले कुछ महीनों में हमारे शीर्ष नेतृत्व ने इसके लिए उचित संगठन निर्धारित करने के लिए मानव संसाधन विभाग के साथ मिलकर काम किया है।

छंटनी से प्रभावित लोगों को एचआर से ईमेल प्राप्त हुए। कंपनी ने कहा कि वह इन व्यक्तियों को उदार विच्छेद पैकेज, विस्तारित स्वास्थ्य सेवा कवरेज और विस्थापन समर्थन तक तत्काल पहुंच उपलब्ध कराएगी।

अगले चरण में, कंपनी परकास्ट और गिमलेट को नए सिरे से स्पॉटिफाई स्टूडियो ऑपरेशन में संयोजित किया जाएगा जो मूल शो की एक विस्तृत श्रंखला का निर्माण जारी रखेगी।

ग्लोबल पॉडकास्ट स्टूडियोज की प्रमुख और वाइस प्रेसीडेंट जूली मैकनामारा स्पॉटिफाई स्टूडियोज संगठन की देखरेख करती रहेंगी। लिज गेटली स्पॉटिफाई स्टूडियोज के लिए करंट कंटेंट की प्रभारी और लिलियाना किम डेवलपमेंट हेड होंगी।

स्पॉटिफाई ने इस साल जनवरी में वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों के छह प्रतिशत या लगभग 600 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

स्वीडिश म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के मासिक सक्रिय सब्सक्राइबरों की संख्या 2023 की पहली तिमाही में 51.5 करोड़ को पार कर गई थी। यह 2022 की पहली तिमाही के 48.9 करोड़ के मुकाबले 22 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2018 में सार्वजनिक होने के बाद से यह कंपनी की सबसे मजबूत पहली तिमाही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *