BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 15 मार्च 2025 12:05 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पूरे देश में होली का उल्लास, राजनेताओं ने आम लोगों संग मिलजुलकर मनाया त्योहार
  2. संभल में सबकुछ ठीक, होली खेलने में किसी को कोई समस्या नहीं : सीओ अनुज चौधरी
  3. बंगाल स्कूल जॉब केस: पार्थ चटर्जी के दामाद बने ‘अप्रूवर’
  4. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई होली, भाईचारे का दिया संदेश
  5. यह जानना कभी आसान नहीं होता कि आप किस टीम के साथ खेलेंगे : केएल राहुल
  6. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  7. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  8. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  9. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  10. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  11. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  12. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  13. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  14. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  15. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा

डब्ल्यूपीएल 2025 : हेली ने तीन विकेट चटकाए, गुजरात को 47 रन से हराकर मुंबई फाइनल में

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 10:44 AM IST
डब्ल्यूपीएल 2025 : हेली ने तीन विकेट चटकाए, गुजरात को 47 रन से हराकर मुंबई फाइनल में
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। हेली मैथ्यूज ने 77 रन की पारी और 3-31 के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा।

हेली और नैट साइवर-ब्रंट की 77-77 रनों की पारी और कप्तान हरमनप्रीत कौर की 36 रनों की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में गुजरात की पारी के दौरान वेस्टइंडीज की कप्तान ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से कमाल दिखाया और तीन विकेट चटकाए और गुजरात की टीम को 19.2 ओवर में 166 रन पर ढेर कर दिया।

उन्हें अमेलिया केर का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा नैट और शबनम इस्माइल को भी सफलता मिली। अब मुंबई इंडियंस शनिवार को डीसी के खिलाफ फाइनल में खिताबी मुकाबले में खेलेगी।

मुंबई को शबनम ने पहले ही ओवर में पहली सफलता दिलाई। उन्होंने बेथ मूनी को हेली के हाथों पहली स्लिप पर कैच आउट कराया। हरलीन देओल और डेनियल गिब्सन ने साझेदारी में पांच चौके लगाए। हालांकि, संस्कृति गुप्ता और यास्तिका भाटिया ने मिलकर हरलीन को रन आउट किया।

हेली ने एशी गार्डनर को आठ रन पर आउट करके गुजरात की मुश्किलें बढ़ा दीं। डेनियल और फोबे लिचफील्ड ने कुछ बाउंड्री लगाई, लेकिन इससे जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा था।

डीप मिड-विकेट से अमनजोत कौर के दमदार थ्रो पर डेनियल (34) रन आउट हो गईं। फोबे भी अमेलिया की गुगली को चूक गईं और 31 रन पर स्टंप हो गईं। गफलत के कारण काशवी गौतम के रन आउट होने के बाद, भारती फुलमाली और सिमरन शेख ने लगातार बाउंड्री लगाकर इस मुश्किल घड़ी को टालने की कोशिश की, लेकिन हेली ने उनका ऑफ-स्टंप उड़ा दिया।

इसके बाद, अमेलिया, नैट और हेली ने एक-एक विकेट लिया और मुंबई को दूसरी बार फाइनल में जगह दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर:

मुंबई इंडियंस : 20 ओवर में 213/4 (नैट साइवर-ब्रंट 77, हेली मैथ्यूज 77; डेनियल गिब्सन 2-40, काशवी गौतम 1-30)

गुजरात जायंट्स : 19.2 ओवर में 166 (डेनियल गिब्सन 34, फोबे लिचफील्ड 31; हेली मैथ्यूज 3-31, अमेलिया केर 2-28)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *