BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 27 मार्च 2025 04:12 AM
  • 27.32°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया
  2. मैं जब भी सदन में खड़ा होता हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता : राहुल गांधी
  3. वक्फ संशोधन ब‍िल पर जेपीसी चेयरमैन का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप
  4. दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के लिए सिर्फ 1 घंटे का समय, विपक्ष ने उठाए सवाल
  5. बिहार में ‘पोस्टर वॉर’: जदयू के पोस्टर में राजद पर निशाना, स्कैनर से खुलेगा शासनकाल का सच
  6. कांग्रेस ‘इंडिया’ ब्लॉक के तहत लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव
  7. विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान मिलेगा सम्मान, हरियाणा कैबिनेट का फैसला
  8. ओडिशा : भक्त चरण दास ने कांग्रेस विधायकों के निलंबन को बताया ‘सरकार का अपराध’
  9. दिल्ली बजट पर मंत्री आशीष सूद बोले, शिक्षा के बुनियादी ढांचे और गुणवत्ता बढ़ाना सरकार का उद्देश्य
  10. झारखंड में अगले महीने से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आधार से जुड़ा सिंगल बैंक अकाउंट जरूरी
  11. असम में बिजली दरों में एक रुपये प्रति यूनिट की कटौती
  12. ओडिशा : अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के 12 विधायक सात दिन के लिए निलंबित
  13. लोकसभा में पास हुआ फाइनेंस बिल 2025
  14. हरियाणा के नवनिर्वाचित मेयर, नगरपालिका-परिषद चेयरमैन और पार्षदों ने पंचकूला में ली शपथ
  15. नया इनकम टैक्स बिल संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा : वित्त मंत्री

नमिता और मुन्ना बने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सर्वश्रेष्ठ एथलीट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 11:42 PM IST
नमिता और मुन्ना बने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सर्वश्रेष्ठ एथलीट
Read Time:2 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) ने वार्षिक खेल दिवस मनाकर अपने गौरवशाली खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। दिन भर चले कार्यक्रमों का समापन मुन्ना कुमार को छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट और नमिता भाखला को छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रोफेसर बलराम पाणि, भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पदमश्री डॉ. सुनील डबास और भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता नरेंद्र सिंह सैनी मौजूद थे। वार्षिक खेल दिवस का समापन मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रोफेसर संदीप गर्ग के समापन भाषण के साथ हुआ।

100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में चेतन्य आहूजा विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में नमिता भाखला विजेता रहीं। शॉटपुट में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में मानसी विजेता रहीं। 1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार विजेता रहे और 800 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में नमिता विजेता रहीं।

रौनक दहिया को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय 2024-2025 में स्वर्ण पदक, वरिष्ठ राष्ट्रीय 2024-2025 में रजत पदक और विश्व चैम्पियनशिप तुर्की, इस्तांबुल में रजत पदक हासिल किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *