BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 12:27 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  2. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  3. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  4. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  5. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  6. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  7. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  8. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  9. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  10. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  11. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  12. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  13. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  14. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  15. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी अशोक चटर्जी का निधन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2020, 11:05 AM IST
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी अशोक चटर्जी का निधन
Read Time:2 Minute, 30 Second

कोलकाता, (आईएएनएस)| भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी अशोक चटर्जी का शनिवार को 78 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1965 और 1966 में मेरडेका कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह अपने पीछे पत्नी और बेटे संदीप को छोड़ गए।

भारतीय टीम के लिए 30 मैच खेलने वाले चटर्जी ने जापान के खिलाफ मेरडेका कप-1965 में दूसरे हाफ में पीके बनर्जी का स्थान लेने के साथ ही पदार्पण किया था। राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 10 गोल किए।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, “यह सुनकर दुख हुआ की अशोक चटर्जी का निधन हो गया। वह कई फुटबाल खिलाड़ियों के लिए प्ररेणास्त्रोत थे। उनकी आत्म को शांति मिले।”

उन्होंने 1966 में बैंकॉक में खेले गए एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

राष्ट्रीय टीम के अलावा चटर्जी मोहन बागान के लिए भी खेले थे। वह पहले 1961 से 1968 तक क्लब में रहे और फिर 1972 में एक बार फिर क्लब की जर्सी में दिखे। क्लब के लिए उन्होंने 85 गोल किए। इस दौरान वह मोहन बागान के साथ 1962, 1963, 1964, 1965 में कलकत्ता फुटबाल लीग का खिताब जीतने में सफल रहे। उन्होंने 963, 1964, 1965 में डुरंड कप भी जीता।

2019 में वह मोहन बागान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए।

1969 से 1971 तक वह मोहन बागान के प्रतिद्वंद्वी क्लब ईस्ट बंगाल में भी रहे। इस क्लब के लिए उन्होंने 39 गोल किए। 1970 और 1971 में उन्होंने ईस्ट बंगाल के साथ कलकत्ता फुटबाल लीग का खिताब जीता।

वह 1964, 1966 और 1967 में संतोष ट्रॉफी में उप-विजेता रहनी वाली बंगाल टीम का भी हिस्सा थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *