BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:56 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

मुक्केबाजी ओलम्पिक क्वालीफायर : मैरी कॉम, पंघल पर होंगी नजरें

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 मार्च 2020, 12:30 PM IST
मुक्केबाजी ओलम्पिक क्वालीफायर : मैरी कॉम, पंघल पर होंगी नजरें
Read Time:2 Minute, 34 Second

अम्मान, (आईएएनएस)| भारतीय मुक्केबाजी के दो बड़े नाम एमसी मैरी कॉम और अमित पंघल शनिवार से ओलम्पिक क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे और टोक्यो का टिकट कटाने के लक्ष्य के साथ रिंग में उतरेंगे। मैरी कॉम अपने बदले हुए भारवर्ग 51 किलोग्राम में ओलम्पिक टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगी। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम देश को ओलम्पिक स्वर्ण दिलाने के लिए पिछले दिनों से काफी मेहनत कर रही हैं।

इस क्वालीफायर टूर्नामेंट में उन्हें दूसरी सीड मिली है। पहले दौर में उनका सामना न्यूजीलैंड की तासमिन बेनी से होगा। दो जीत के बाद वह टोक्यो का टिकट हासिल कर लेंगी।

भारतीय महिला टीम के मुख्च कोच राफेल बारगामास्को ने कहा, “मैरी जानती हैं कि यह उनके करियर का आखिरी ओलम्पिक होगा। उन्होंने काफी मेहनत की है। खासकर अपने पैरों पर।”

जहां तक पुरुष मुक्केबाज पंघल की बात है वह इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। एशियाई खेलों में सोने का पदक उनके दबदबे की शुरुआत था और तब से वह लगातार अच्छा कर रहे हैं। अमित को इस बार ओलम्पिक में पदक का दावेदार माना जा रहा है लेकिन वहां तक जाने से पहले उन्हें क्वालीफायर की बाधा को पार करना होगा।

अमित को क्वालीफायर में अपना पहला मैच मंगोलिया के इनखमानदाख खारखु के खिलाफ खेलना है। उन्हें पहले दौर में बाई मिली है।

टीम के मुख्य कोच सीए कुट्टप्पा ने कहा, “अमित ने उनका मुकाबला पहले भी किया है और एकतरफा मुकाबले में उन्हें हराया था। मिलिट्री गेम्स में अमित हालांकि उनसे हार गए थे। हमारी रणनीति हर राउंड में सरप्राइज करने की है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि इस बार अमित उनसे पिछली हार का हिसाब बराबर कर लेंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *