BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 01:21 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप : 20 पदकों के साथ भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2020, 2:14 PM IST
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप : 20 पदकों के साथ भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 6 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| भारतीय पहलवान जितेंद्र कुमार ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव कुश्ती हॉल में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीत लिया जबकि राहुल अवारे (61) किग्रा और दीपक पुनिया (86 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने चैंपियनशिप में कुल 20 पदक जीते, जोकि उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय पहलवानों ने ग्रीको रोमन वर्ग में एक स्वर्ण और चार कांस्य, महिलाओ के वर्ग में तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जबकि पुरुषों के फ्री स्टाइल वर्ग में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते।

चैंपियनशिप के छठे और अंतिम दिन भारत का केवल एक ही स्वर्ण पदक मुकाबला था, जिसमें जितेंद्र को 74 किग्रा वर्ग में मौजूदा चैंपियन कजाकिस्तान के दानियार कैसानोव से 1-3 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इस बीच, 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता और 2019 के एशियाई तथा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता राहुल को ईरान के दस्तान माजिद अल्मास के हाथों 2-5 से मात खाकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत को दिन का दूसरा कांस्य पदक दीपक पुनिया ने 86 किग्रा में दिलाया। दीपक को इराक के अल ओबैदी इसा अब्दुलसलाम के खिलाफ 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *