BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 06:54 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

जूनियर हॉकी टीम की खिलाड़ी मनीषा दहिया का अपने गांव नाहरी में जोरदार स्वागत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 दिसंबर 2024, 12:23 AM IST
जूनियर हॉकी टीम की खिलाड़ी मनीषा दहिया का अपने गांव नाहरी में जोरदार स्वागत
Read Time:2 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नाहरी (हरियाणा)। महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में पदक जीतकर लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया के स्वागत में गांव नाहरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया। मनीषा इस महीने ओमान के मस्कट में आयोजित जूनियर एशिया कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही।

मनीषा दहिया को खुली जीप में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर नाचते गाते हुए मनीषा का स्वागत किया। साथ ही खेल प्रेमियों ने मनीषा को फूल व रुपयाें की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मनीषा दहिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी में अभ्यास करती थी। हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया को ग्रामीणों ने सम्मान में नगद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। मनीषा दहिया ने जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में एक गोल भी दागा था।

मनीषा की मां ने बताया कि बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था। मां ने बताया कि मनीषा को महिला हॉकी लीग में दिल्ली की टीम ने अपने दल में शामिल किया है। खिलाड़ी मनीषा दहिया ने कहा कि अब उनका सपना जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *