BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 03:35 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

मुक्केबाजी क्वालीफायर : मैरीकॉम, पंघल सहित 8 भारतीयों ने कटाया टोक्यो का टिकट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2020, 2:39 PM IST
मुक्केबाजी क्वालीफायर : मैरीकॉम, पंघल सहित 8 भारतीयों ने कटाया टोक्यो का टिकट
Read Time:4 Minute, 16 Second

अम्मान, (आईएएनएस)| छह बार की विश्व चैंपियन एम. सी. मैरीकॉम और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघल सहित अब तक आठ भारतीय मुक्केबाजों ने यहां जारी एशिया/ओसनिया ओलम्पिक क्वालीफायर में जीत दर्ज कर आगामी टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टूर्नामेंट की टॉप सीड मैरीकॉम ने सोमवार को महिलाओं की 51 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में 28 साल की फिलिपींस की आइरिश मेगनो को एकतरफा मुकाबले में 5.0 से शिकस्त देकर दूसरी बार ओलम्पिक खेलने का अपना सपना पूरा किया। सेमीफाइनल में मैरीकॉम का सामना चीन की युआन चांग से होगा।

पुरुष वर्ग में राष्ट्रमंडल खेल एवं एशियाई खेल चैम्पियन टॉप सीड पंघल ने 52 किग्रा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण एशियाई खेलों के चैंपियन फिलिपींस के कार्लो पालम को 4.1 से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार ओलम्पिक खेलने का अपना सपना भी पूरा किया।

सेमीफाइनल में अमित का सामना रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चीन के हु जियानगुआन से होगा। जियागुआन 2015 में विश्व चैंपियनशिप और 2019 में एशियाई चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।

वहीं महिलाओं की 60 किग्रा में सिमरनजीत कौर ने सोमवार रात नंबर दो खिलाड़ी मंगोलिया की नामुन को 5.0 से मात देकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। सिमरजीत पहली बार ओलम्पिक में खेलेंगी। सिमरनजीत ने भारत को टोक्यो ओलम्पिक का आठवां कोटा दिलाया। इससे पहले 2012 के लंदन ओलम्पिक में भारत के आठ मुक्केबाजों ने भाग लिया था।

सेमीफाइनल में सिमरनजीत का सामना चीनी ताइपे की शीह यू वु से होगा।

वहीं मौजूदा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक को 63 किग्रा के एक करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में तीसरी सीड और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मंगोलिया के चिनजोरिंग बातारसुख ने मनीष को 3.2 से मात दी।

राष्ट्रमंडल खेलों को रजत पदक विजेता मनीष के पास इस हार के बावजूद अभी भी टोक्यो ओलम्पिक कोटा हासिल करने का मौका है। बॉक्स ऑफ बाउट के तहत 63 किग्रा में क्वार्टर फाइनल में हारने वाले मुक्केबाज को एक और मौका मिलता है।

ऐसे में मनीष के पास अभी एक और मौका है। मनीष अब ओलम्पिक कोटा हासिल करने के लिए बुधवार को बॉक्स ऑफ बाउट के तहत आस्ट्रेलिया के हेरिसन गार्साइड से भिड़ेंगे।

इससे पहले भारत की उभरती महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी को 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व यूथ विश्व चैंपियन साक्षी को दक्षिण कोरिया के एजी इम के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0.5 से शिकस्त खानी पड़ी। इस हार के साथ ही साक्षी टोक्यो ओलम्पिक का टिकट पाने से चूक गईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *