BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 09:00 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में टोक्यो के लिए जद्दोजहद करेंगे पैरा-एथलीट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2020, 1:42 PM IST
राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में टोक्यो के लिए जद्दोजहद करेंगे पैरा-एथलीट
Read Time:1 Minute, 56 Second

मैसुरू, (आईएएनएस)| भारत के शीर्ष पैरा-एथलीट यहां 26 से 28 मार्च के बीच होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में इसी साल टोक्यो में होने वाले पैरालम्पिक खेलों का टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आएंगे। इस चैम्पियनशिप में पैरालम्पिक पदकधारी थंगावेलू मरियाप्पन, विश्व रिकार्डधारी संदीप चौधरी और दो बार के विश्व चैम्पियन सुंदर सिंह गुर्जर प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

यह टूर्नामेंट अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) से मान्यता प्राप्त है और साथ ही टोक्यो पैरालम्पिक के लिए इस साल का आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट भी है।

पैरालम्पिक खेलों के क्वालीफिकेशन की अंतिम तिथी एक अप्रैल 2020 है। अलग-अलग देशों के 1600 खिलाड़ियों के इन खेलों में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

यह चैम्पियनशिप साथ ही नव गठित भारतीय पैरालम्पिक समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाली पहली चैम्पियनशिप होगी। खेल मंत्रालय ने सितंबर में इस संगठन की मान्यता रद्द कर दी थी।

रियो पैरालम्पिक-2016 की स्वर्ण पदक विजेता दीपा मलिक को इसका नया अध्यक्ष बनाया गया है।

भारत ने दुबई में 2019 में हुई वर्ल्ड पैरा एथलीट चैम्पियनशिप में टोक्यो के लिए 13 स्थान पक्के कर लिए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *