BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 03:11 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

लखनऊ : हाईकोर्ट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा खत्म किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 2:55 PM IST
लखनऊ : हाईकोर्ट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा खत्म किया
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को समाप्त कर दिया। यह फैसला राज्य सरकार की उस अर्जी पर आया, जिसमें मुकदमा वापस लेने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की इस अर्जी को मंजूर कर लिया।

दरअसल, निचली अदालत ने सरकार के मुकदमा वापसी के प्रार्थना पत्र को पहले खारिज कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने निचली अदालत के इस आदेश को भी रद्द कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने बृजभूषण की याचिका पर सुनाया।

यह मामला वर्ष 2014 का है, जब गोंडा जिले की नगर कोतवाली में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 341 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करते हुए लोक सेवक के आदेश की अवहेलना की थी।

बृजभूषण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें अपने कार्यकाल में विनेश फोगाट जैसी स्टार रेसलर द्वारा शारीरिक शोषण के आरोपों का सामना करना पड़ा था। विनेश फोगाट के अलावा अन्य रेसलर ने भी बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाए थे। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया भी पहलवानों के साथ नई दिल्ली में बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक्शन लेने के लिए धरने प्रदर्शन पर बैठे थे।

पिछले माह बृजभूषण शरण सिंह के घर पर कुश्ती संघ ऑफिस को दोबारा शिफ्ट करने की खबर को संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने निराधार बताया था। उन्होंने साफ किया था कि कुश्ती संघ का ऑफिस अभी भी दिल्ली के हरिनगर में है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बीएनटी न्यूज़ को बताया था, “बृजभूषण शरण सिंह के घर ऑफिस शिफ्ट करने की खबर पूरी तरह से गलत है। बृजभूषण शरण सिंह पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष रहे हैं, इसके कारण कई खिलाड़ी उनके घर आते-जाते रहते हैं। लेकिन उनके घर से ऑफिस संचालन का आरोप बिल्कुल गलत है। ऑफिस नई दिल्ली के आश्रम चौक पर 101, हरि नगर में चल रहा है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *