BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 06:16 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

विराट कोहली की आईपीएल जीत पर सुनील शेट्टी बोले- ‘यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि एक प्रेम कहानी है’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 1:51 PM IST
विराट कोहली की आईपीएल जीत पर सुनील शेट्टी बोले- ‘यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि एक प्रेम कहानी है’
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और इसी के साथ इतिहास भी रच दिया। 18 साल में पहली बार आरसीबी ने आईपीएल खिताब जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रनों से हराया। इस जीत को लेकर टीम और क्रिकेट फैंस में जोश देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड भी इसका जश्न मना रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा की।

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए विराट कोहली की आईपीएल जीत पर खुशी जताई। इस वीडियो में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जीत के बाद अपने पति विराट कोहली को गले लगाते नजर आ रही हैं। दरअसल, फाइनल में आरसीबी की जीत से अनुष्का की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह मैदान पर दौड़ते हुए विराट को गले लगाने पहुंचीं। वहीं विराट की खुशी से आंसू छलक उठे। दोनों स्टेडियम में एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। इस भावुक पल ने फैंस का दिल जीत लिया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, ”18 साल की मेहनत, अनगिनत कोशिश, और अपार विश्वास के बाद आखिरकार किस्मत ने विराट कोहली को जीत का तोहफा दिया। विराट, जो हमेशा आईपीएल में जोश और जुनून के साथ खेले, अब वह ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं जिसका उन्होंने सालों से पीछा किया था। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि गौरव से भरी एक प्रेम कहानी है।”

सुनील शेट्टी के अलावा, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”यह सब कुछ है”

वहीं, सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर स्टेडियम से कोहली और टीम के अन्य सदस्यों की तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा, ”मेहनत का फल मीठा होता है। विराट भाई और टीम, दिल से बधाई। पंजाब – किस्मत अच्छी नहीं रही, लेकिन आपने दिल से खेला। दोनों पक्षों को बधाई।”

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ”यहां जीत की खुशबू आ रही है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *