BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 12:47 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 नवंबर 2021, 2:53 PM IST
अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे’
Read Time:2 Minute, 33 Second

अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे’

लखनऊ, 27 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भाजपा का यहीं से दरवाजा बंद होगा। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले के संविधान बचाओ महा आंदोलन मंच की ओर से लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव मुख्य अतिथि थे।

अखिलेश ने कहा कि केन्द्र सरकार के गठन के लिए भाजपा का दरवाजा उत्तर प्रदेश से खुला था। उन्होंने कहा कि इस बार तो उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भाजपा का यहीं से दरवाजा बंद होगा। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह तो भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करने वाला चुनाव है।

संविधान दिवस समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को बाबा साहब के संविधान पर भरोसा है। हम लोग भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जितने भी एयरपोर्ट हैं सभी घाटे में हैं। सभी एयरलाइंस भी घाटे में चल रहीं हैं। भाजपा सब बेचने पर लगी है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी आपका हक और सम्मान दिलाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि टीवी पर किसान कानून वापस लेने वाले लोगों ने गाड़ी से कुचलकर किसानों की जान ली। विपक्ष के दबाव से तीनों काले कृषि कानून वापस हुए हैं। टीवी पर संबोधन से कानून वापस हुए हैं। समाजवादी लोग किसानों की मदद कर रहे हैं। समाजवादी लोग ही किसान को सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों का सम्मान राशि देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *