BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 01:43 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

एशिया-ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग: परमजीत और मनप्रीत ने जीता कांस्य पदक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जून 2022, 1:05 PM IST
एशिया-ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग: परमजीत और मनप्रीत ने जीता कांस्य पदक
Read Time:2 Minute, 49 Second

एशिया-ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग: परमजीत और मनप्रीत ने जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली, 16 जून (बीएनटी न्यूज़)| पैरा पावरलिफ्टर्स परमजीत कुमार और मनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को प्योंगटेक एशिया ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप 2022 में भारतीय टीम ने दो कांस्य पदक के साथ अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। जानकारी के अनुसार, त्बिलिसी 2021 में कांस्य का दावा करते हुए विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक जीतकर इतिहास रचने वाले परमजीत ने पुरुषों के 49 किग्रा ओपन फाइनल में कांस्य पदक लेने के अपने तीसरे प्रयास में 163 किग्रा की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ वजन को उठाया। उनका इससे पहले का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 158 किग्रा त्बिलिसी 2021 में हासिल किया गया था।

भारतीय खिलाड़ी जॉर्डन के उमर करादा (175 किग्रा) और वियतनाम के ले वान कांग (173 किग्रा) से पीछे रहे, जिन्होंने ओपन वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीता।

साई गांधीनगर के परमजीत ने पैरालंपिक समिति को बताया, “मैं कांस्य पदक जीतकर बहुत खुश हूं। यह एक बड़ा मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है क्योंकि मैं अभी राष्ट्रमंडल गेम्स की तैयारी कर रहा हूं। मैं राष्ट्रमंडल गेम्स में भारत के लिए पदक जीतना चाहता हूं।”

परमजीत हांग्जो 2022 एशियाई पैरा खेलों और पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने के लिए भी उत्सुक हैं।

एशियाई पैरा गेम्स की कांस्य पदक विजेता कौर ने भी प्योंगटेक 2022 में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ में 81 किग्रा (त्बिलिसी 2021 वल्र्डस) से 88 किग्रा में सुधार किया।

टीम के पदक जीतने की शुरुआत से उत्साहित कोच जेपी सिंह ने कहा, “यह टीम के लिए अच्छी शुरुआत है। अगले कुछ दिनों में हमारे पास और मैच होंगे। टीम से कम से कम 5 पदक की उम्मीद है। हमारे पावरलिफ्टर्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और पदक जीतने के लिए तैयार हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *