BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 12:11 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  2. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  3. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  4. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  5. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  6. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  7. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  8. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  9. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  10. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
  11. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  12. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  13. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  14. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’

बुमराह, बाउल्ट का आराम देना था : शेन बोंड

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 नवंबर 2020, 11:38 AM IST
बुमराह, बाउल्ट का आराम देना था : शेन बोंड
Read Time:1 Minute, 54 Second

बुमराह, बाउल्ट का आराम देना था : शेन बोंड

नई दिल्ली, 5 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| मुंबई इंडियंस की जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट पर निर्भरता मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल गए मैच में साफ जाहिर हो गई थी। दोनों ने अभी तक आईपील-13 में मिलकर 43 विकेट लिए हैं।

मुंबई पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी, इसलिए उसने हैदराबाद के खिलाफ बुमराह और बाउल्ट को आराम दिया। उनकी गैरमौजूदगी में हैदराबाद ने मुंबई को 10 विकेट से हरा दिया था।

मुंबई को गुरुवार को पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। मैच से पहले मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बोंड ने कहा, “आपको इसके लिए हैदराबाद को श्रेय देना होगा। हमें टूर्नामेंट के लंबे प्रारूप को याद रखना होता है। यह काफी व्यस्त कार्यक्रम होता है, खासकर बाउल्ट और बुमराह जैसे तेज गेंदबाजों के लिए। यह लगातार मैच खेलने की बात नहीं है, बल्कि शारजाह और दुबई के बीच सफर करने की भी बात है। हैदराबाद के खिलाफ मौका था कि हम उन्हें आराम दें।”

उन्होंने कहा, “आईपीएल में मैच काफी जल्दी होते हैं। हम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, ऐसे में हमारे कुछ खिलाड़ियों को आराम देना बोनस है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *