BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 08:26 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

हॉकी विश्व कप: भारत का क्रॉस ओवर मैच में मुकाबला न्यूजीलैंड से (प्रिव्यू)

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2023, 3:40 PM IST
हॉकी विश्व कप: भारत का क्रॉस ओवर मैच में मुकाबला न्यूजीलैंड से (प्रिव्यू)
Read Time:3 Minute, 43 Second

हॉकी विश्व कप: भारत का क्रॉस ओवर मैच में मुकाबला न्यूजीलैंड से (प्रिव्यू)

अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत अब हॉकी विश्व कप में रविवार को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा ताकि जीतने पर उसे क्वार्टरफाइनल में जगह मिल सके।

भारत ने ग्रुप मैच में अपना अभियान स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ शुरू किया था, पांचवीं रैंकिंग की इंग्लैंड के साथ गोलरहित ड्रा खेला था और आखिरी मैच में वेल्स को 4-2 से हराया था। भारत के पूल डी में इंग्लैंड के बराबर सात अंक रहे लेकिन गोल औसत में पिछड़कर वह दूसरे स्थान पर रहा।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा। उसे मलेशिया से 2-3 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। वे नीदरलैंड्स से भी 0-4 से हारे। न्यूजीलैंड ने पांच गोल किये और आठ खाये। उसकी एक जीत चिली के खिलाफ आयी।

भारत को भी गोल करने के लिए संघर्ष करना पड़। उसने तीन मैचों में छह गोल किये। उसने वेल्स के खिलाफ लगातार दबाव में दो मिनट में दो गोल खाये। भारतीय टीम पूल डी में अपराजित रही लेकिन उसका प्रदर्शन स्तर के अनुरूप नहीं था।

वर्षों से डिफेंस भारत की एक कमजोर कड़ी रहा है लेकिन आक्रामक और हमलावर शैली की हॉकी खेलकर वह इसकी भरपाई करता रहा है। इस विश्व कप में भारतीय टीम अपना स्कोरिंग टच भूल गयी दिखाई देती है।

भारतीयों ने सर्कल में 76 बार प्रवेश किया है लेकिन गोल पर 37 शॉट ही ले पाए हैं जिसमें से सिर्फ छह गोल ही हो पाए हैं। भारत ने 16 पेनल्टी कार्नर हासिल किये हैं लेकिन तीन को गोल में बदल पाए हैं।

डिफेंस में भारत ने थोड़ा अच्छा किया है। तीन मैचों में उन्होंने 56 ब्लॉक किये हैं और 26 टैकल किये हैं जो इस लिस्ट में उन्हें निचले हिस्से में रखता है।

भारत को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन बातों का ध्यान रखना होगा। लेकिन ऐसा उन्हें मिडफील्डर हार्दिक सिंह के बिना करना होगा जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं जो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच के अंत में लगी थी।

हार्दिक भारतीय मिडफील्ड की जान रहे हैं। हालांकि मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि वेल्स के खिलाफ मैच में निराशाजनक प्रदर्शन का कारण हार्दिक की अनुपस्थिति नहीं थी।

रीड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए कहा कि मुकाबला मुश्किल होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *