BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 01:09 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया
  2. ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? राहुल का मोदी से सवाल
  3. किरू जलविद्युत भ्रष्टाचार मामला : सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
  4. भारत और चीन के बीच संबंध का आधार आपसी विश्वास और सम्मान है : रणधीर जायसवाल
  5. उम्मीद है तुर्की पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का समर्थन बंद करने का आग्रह करेगा : विदेश मंत्रालय
  6. ईडी भाजपा की कठपुतली, विपक्ष को बदनाम करने की साजिश : आरएस भारती
  7. केंद्र सरकार ने सरकारी आवास परियोजनाओं में दिव्यांगजनों के लिए 4 फीसदी आरक्षण की घोषणा की
  8. दुश्मन के हमले नाकाम करने से लेकर दांत खट्टे करने तक अग्निवीरों की भूमिका
  9. जासूसी कांड : ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, पिता ने सरकारी वकील मांगा
  10. जी. परमेश्वर के शिक्षण संस्थान में ईडी की छापेमारी राजनीतिक प्रतिशोध : प्रियांक खड़गे
  11. अंतिम सुनवाई के बाद भी लगे कि वक्फ कानून असंवैधानिक है तो कोर्ट इसे रद्द कर सकता है : सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  12. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  13. जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर पीएम मोदी बोले, ‘22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया’
  15. ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’, रूस दौरे से पहले प्रतिनिधिमंडल का स्पष्ट संदेश

भारत 8 और 9 अप्रैल को नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम की करेगा मेजबानी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2022, 2:26 PM IST
भारत 8 और 9 अप्रैल को नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम की करेगा मेजबानी
Read Time:2 Minute, 52 Second

भारत 8 और 9 अप्रैल को नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम की करेगा मेजबानी

नई दिल्ली, 18 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| हॉकी इंडिया 8 और 9 अप्रैल को ओडिशा के कलिंग हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले डबल-हेडर एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए गत चैंपियन और विश्व नंबर 1 नीदरलैंड महिला हॉकी टीम की मेजबानी करेगा। भारतीय महिला और नीदरलैंड मूल रूप से 19 -20 फरवरी को खेलने के लिए निर्धारित थे, हालांकि केएनएचबी (रॉयल डच हॉकी एसोसिएशन) मेडिकल कमेटी और एनओसी मेडिकल स्टाफ से प्राप्त नकारात्मक अंतरमहाद्वीपीय यात्रा सलाह पर मेहमान टीम की चिंता के बाद मैचों को स्थगित करना पड़ा।

8 और 9 अप्रैल को होने वाले मैचों के लिए भारत की यात्रा करने के नीदरलैंड महिला हॉकी टीम के फैसले का स्वागत करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, “मेजबान के रूप में हम एफआईएच प्रो लीग में भाग लेने के लिए डच राष्ट्रीय महिला टीम का स्वागत करते हुए खुश हैं। अप्रैल में यहां मैच होंगे। इसमें कोई शक नहीं, इसे लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है, क्योंकि वे पहली बार घर पर विश्व की नंबर 1 टीम से खेलेंगे।”

नीदरलैंड्स ने अब तक एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-2022 में चार मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में बेल्जियम को 2-0 और 3-1 से हराया और उसके बाद इस साल फरवरी में स्पेन के खिलाफ लगातार 1-0 और 2-2 (3-2 शूट आउट) जीत हासिल की।

वहीं मेजबान भारत ने छह मैच खेले हैं। उन्होंने मस्कट में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया, उसके बाद फरवरी 2022 में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत और 3-4 हार का सामना किया। उन्होंने हाल ही में जर्मनी को 1-1 (3-0 शूट आउट) से हराया।

इससे पहले, भारत ने अपने ग्रुप स्टेज मैच में ओलंपिक खेलों टोक्यो 2020 में नीदरलैंड्स को 1-5 से हराया था। नीदरलैंड ने ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

———————————————-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *