BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:20 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ पर 2-1 की रोमांचक जीत के साथ दौरा समाप्त किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 मई 2023, 4:21 PM IST
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ पर 2-1 की रोमांचक जीत के साथ दौरा समाप्त किया
Read Time:3 Minute, 21 Second

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ पर 2-1 की रोमांचक जीत के साथ दौरा समाप्त किया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दौरे के पांचवें और अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को 2-1 से हरा कर सकारात्मक अंदाज में दौरा समाप्त किया।

भारत के लिए नवनीत कौर (10′) और दीप ग्रेस एक्का (25′) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के लिए अबीगैल विल्सन (22′) ने एकमात्र गोल किया।

पिछला मुकाबला 3-2 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ ने आत्मविश्वास के साथ शुरूआत की। गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम के बचाव में सतर्क रहीं, विपक्षी टीम को सर्कल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

तीन त्वरित पेनल्टी कार्नर अर्जित करते हुए, भारत ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ डिफेंस पर दबाव बनाया और नवनीत कौर (10′) ने रिवर्स हिट के साथ पहला गोल कर भारत को बढ़त दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ ने दूसरे क्वार्टर के बीच में अपना पहला पेनल्टी कार्नर अर्जित किया और अबीगैल विल्सन (22′) ने ड्रैग-फ्लिक से स्कोरलाइन को बराबर करने के लिए प्रहार किया। लेकिन कुछ मिनट बाद, दीप ग्रेस एक्का (25′) ने पेनल्टी कार्नर पर ड्रैग फ्लिक से भारत को फिर से बढ़त दिला दी।

वंदना कटारिया ने दूसरे हाफ की शुरूआत में बायीं ओर से आक्रमण करते हुए भारत को एक और पेनल्टी कार्नर दिलाया। लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के डिफेंस ने खतरे को टालने में कामयाबी हासिल की।

तीसरे क्वार्टर के करीब आते ही भारत अपनी 2-1 की बढ़त बनाए रखने में सफल रहा।

वंदना ने अंतिम क्वार्टर की शुरूआत में सर्कल के अंदर ड्रिब्लिंग रन के साथ ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ पर दबाव बनाना जारी रखा। घड़ी में 15 मिनट बचे होने के साथ, दोनों टीमों ने तत्परता दिखानी शुरू कर दी।

भारत ने अपनी बढ़त बढ़ाने का एक और मौका बनाने के लिए देर से पेनल्टी कार्नर अर्जित किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के डिफेंस ने खुद को मुकाबले में बनाए रखने के लिए सेट-पीस को बचाने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को आक्रमण करने का अवसर बनाने से रोकने के लिए भारत ने अंतिम कुछ मिनटों में गेंद पर कब्जा बनाए रखा और रोमांचक मुकाबला 2-1 से जीत लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *