BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 08:27 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

भारत के वाटर स्पोटर्स एथलीटों को पैरालम्पिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 अगस्त 2021, 2:04 PM IST
भारत के वाटर स्पोटर्स एथलीटों को पैरालम्पिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा
Read Time:3 Minute, 11 Second

भारत के वाटर स्पोटर्स एथलीटों को पैरालम्पिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा

नई दिल्ली, 24 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| भारत के वाटर स्पोटर्स दल के तीन सदस्य जिसमें दो पुरुष तैराक और एक महिला केनोए स्परिंट एथलीट शामिल हैं, इन्हें टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा है। सुयश जाधव का यह दूसरा पैरालम्पिक है जबकि निरंजन मुकुंदन और प्राची यादव पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। तीनों टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा हैं।

सुयश ने 2018 एशियाई पैरा खेलों में पुरुष 50 मीटर बटलफ्लाई एस7 में 32.71 सेकेंड के साथ जीत हासिल की थी जिसके कारण वह टोक्यो पैरालम्पिक में प्रवेश कर सके थे। सुयश ने कोच तपन पानीग्राही के अंडर बेलावड़ी स्टेडियम में ट्रेनिंग ली है। उन्हें भारत सरकार से विदेशी दौरों के लिए सहायता मिली है, जहां उन्होंने पांच से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टूनार्मेंटों में भाग लिया है।

2016 रियो पैरालम्पिक के बाद सुयश ने 2018 एशिया पैरा खेलों में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। इसके साथ ही उन्हें 2018 में एकलव्य अवॉर्ड तथा 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सुयश का 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली एसएम7 इवेंट 27 अगस्त को होना है। इसके बाद वह निरंजन के साथ पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 इवेंट में तीन सितंबर को हिस्सा लेंगे।

मुरलीकांत पेटकर पहले भारतीय एथलीट है जिन्होंने पैरालम्पिक पदक जीता था। उन्होंने 1972 में जर्मनी में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीता था।

निरंजन ऐसे एथलीट हैं जिनके नाम 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पदक हैं और वह एकमात्र पैरा तैराक हैं जिन्होंने 50 पदक को पार किया है। निरंजन को भी सरकार से विदेशी दौरे के लिए तथा राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में भाग लेने में मदद मिली है।

इस बीच, प्राची पहली भारतीय हैं जिन्होंने पैरा केनोएइंग इवेंट के लिए पैरालम्पिक में प्रवेश किया है। वह महिला वीएल2 200 मीटर हीट्स में दो सितंबर को हिस्सा लेंगी। इस वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल अगले दिन होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *