BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:46 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

आईपीएल-13 : दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 अक्टूबर 2020, 11:04 AM IST
आईपीएल-13 : दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया
Read Time:1 Minute, 32 Second

आईपीएल-13 : दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

शारजाह, 18 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को आईपीएल-13 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। दिल्ली ने एक गेंद पहले पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 58 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। यह धवन का आईपीएल में पहला शतक है। अपनी इसपारी में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया।

चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक जमाया और अंत में अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन पारियां खेलीं।

डु प्लेसिस ने अपनी 58 रनों की पारी में 47 गेंदों पर छह चौके, दो छक्के लगाए। उनके अलावा अंबाती रायडू ने 25 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली। जडेजा 13 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट लिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *