BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 12:55 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं
  2. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर जताई चिंता, दी सलाह,’ फिट रहने के लिए तेल का प्रयोग करें कम’
  3. कांग्रेस के ज्योति कुमार सिंह का दावा, भाजपा ने नीतीश कुमार से षड्यंत्र के तहत वक्फ बिल पर सहमति ली
  4. 11 करोड़ 25 लाख का खिलाड़ी ‘सेंचुरी’ के बाद खामोश, ईशान किशन ने पिछले 4 मैच में बनाए सिर्फ 21 रन
  5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
  6. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  7. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  8. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  9. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  10. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  11. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  12. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  13. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  14. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  15. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

केआईवाईजी क्वालिफायर 2022: यूपी हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी एमपी ने दर्ज की जीत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 दिसंबर 2022, 11:41 AM IST
केआईवाईजी क्वालिफायर 2022: यूपी हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी एमपी ने दर्ज की जीत
Read Time:2 Minute, 31 Second

केआईवाईजी क्वालिफायर 2022: यूपी हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी एमपी ने दर्ज की जीत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (पुरुष अंडर 18) के क्वालीफायर के तीसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी मध्य प्रदेश ने अपने-अपने मैच में जीत हासिल की। दिन के पहले मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने पूल ए में मणिपुर हॉकी के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की। मनोज यादव (6′, 26′, 45′, 47′ मिनट) ने चार गोल किए। । अजीत यादव (53′, 59′ मिनट) ने भी उत्तर प्रदेश हॉकी की जीत में योगदान दिया। मणिपुर हॉकी के लिए एकमात्र गोल सिल्हेबा लिशम (56′ मिनट) ने किया।

पूल ए के दूसरे मैच में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 6-0 से हराया। परमवीर सिंह (13′, 23′ मिनट) ने दो गोल किए, जबकि गुरप्रीत सिंह (6′), रिशव (16′), कवल सिंह ( 49′) और सुरिंदर सिंह (51′ मिनट) ने हॉकी चंडीगढ़ के लिए एक आरामदायक जीत पूरी करने के लिए एक-एक गोल किया।

दिन के तीसरे पूल ए मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी पंजाब के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रा खेला। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं कर सकी।

अमनदीप (22′ मिनट) और कप्तान तोशांत (24′) ने दूसरे क्वार्टर में एक-एक गोल कर हॉकी हरियाणा को बढ़त दिलाई। हालांकि, हॉकी पंजाब ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए दिलराज सिंह (38′, 55′ मिनट) के दो गोल दागे।

हॉकी झारखंड और हॉकी अरुणाचल के बीच पूल बी मैच हॉकी झारखंड के पक्ष में रहा।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और दादरा नगर हवेली और दमन-दीव हॉकी के बीच दूसरा पूल बी मैच ओडिशा हॉकी एसोसिएशन के पक्ष में रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *