BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 12:43 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

रोहित चमोली ने एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अगस्त 2021, 10:06 AM IST
रोहित चमोली ने एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
Read Time:2 Minute, 53 Second

रोहित चमोली ने एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

नई दिल्ली, 30 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| रोहित चमोली ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया के ओटगोनबयार तुवशिंजया को 3-2 से हराकर 2021 एएसबीसी एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया है। जूनियर लड़कों के 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में खेलते हुए चंडीगढ़ के इस मुक्केबाज ने इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय इवेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा और अपनी प्रतिभा की झलक पेश की। सतर्क शुरुआत करने के बाद, समय पर और सटीक आक्रमण ने रोहित को एक करीबी मुकाबले में अपने मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बढ़त दिला दी और वह 3-2 से करीबी जीत के स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रहे।

गौरव सैनी (70 किग्रा) और भारत जून (प्लस 81 किग्रा) अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए लड़ेंगे। मुस्कान (46 किग्रा), विशु राठी (48 किग्रा), तनु (52 किग्रा), आंचल सैनी (57 किग्रा), निकिता (60 किग्रा), माही राघव (63 किग्रा), रुद्रिका (70 किग्रा), प्रांजल यादव (75 किग्रा), संजना (81 किग्रा) और कीर्ति (प्लस 81 किग्रा) देश की 10 मुक्केबाज हैं, जो लड़कियों के फाइनल में भाग लेंगी।

भारत जूनियर स्पर्धा में पहले ही छह कांस्य पदक जीत चुका है, जिसमें देविका घोरपड़े (50 किग्रा), आरजू (54 किग्रा) और सुप्रिया रावत (66 किग्रा) लड़कियों के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जबकि आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और अंकुश (66 किग्रा) ने लड़कों के वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

यूएई के फुजैरा में 2019 में आयोजित पिछली एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में, भारत 21 पदक (छह स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। भारत ने लड़कियों की श्रेणी में 13 पदक (चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य) जबकि लड़कों के वर्ग (दो स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य) में आठ पदक जीते थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *