BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 01:21 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

जिनेदिन जिदान से मिलने की इच्छा रखते हैं रोहित शर्मा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2023, 4:26 PM IST
जिनेदिन जिदान से मिलने की इच्छा रखते हैं रोहित शर्मा
Read Time:2 Minute, 51 Second

जिनेदिन जिदान से मिलने की इच्छा रखते हैं रोहित शर्मा

जब रोहित शर्मा को 2011 में मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब ‘पलटन’ को नहीं पता था कि वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बनेंगे। फ्रेंचाइजी के साथ 12 साल बिताने के बाद, रोहित मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बन गए हैं और मुंबईवासियों के बीच पसंदीदा बन गए हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, रोहित ने उस व्यक्ति का उल्लेख किया जिनसे वह मिलना चाहते हैं।

जिनेदिन जिदान। उनसे पूछने के लिए बहुत कुछ है, उन्होंने उस खेल में हेडबट (किसी पर सिर से वार करना) कैसे किया? ऐसा क्यों किया? रियल मैड्रिड के प्रबंधक के रूप में उन्होंने अपने करियर के अंत में अपनी टीम में बहुत सारे लोगों के साथ उन चैम्पियनशिप खिताबों को एक के बाद हासिल करने का प्रबंधन कैसे किया। उन्होंने सभी मैचों में निरंतरता बनाए रखने और टीम का सर्वश्रेष्ठ हासिल करने का प्रबंधन कैसे किया? यह वो चीजें हैं जो मैं उनसे पूछूंगा और शायद कुछ और।

रोहित ने आगे उन जगहों पर बात की जहां वह मुंबई में घूमना पसंद करते हैं मैं बोरीवली में एक जगह पर जाता था, जिसे दुनिया नहीं जानती, लेकिन बोरीवली में एक जगह है उन्होंने आगे बताया कि मुंबई में सबसे अच्छा स्ट्रीट फूड किस जगह पर मिलता है, मुझे जो जगह सबसे ज्यादा पसंद है वह है खाऊ गली जो क्रॉस मैदान और आजाद मैदान के बीच है। मैंने इतना समय क्रॉस मैदान और आजाद मैदान में खेलने में बिताया है, यही वह जगह है जहां हम बच्चों के रूप में बहुत जाते थे और वहां जो कुछ भी मिलता था उसे खाते थे।

रोहित ने यह भी बताया कि उन्हें मुंबई की कौन सी बात सबसे अच्छी लगती है, उन्होंने कहा, मुझे मुंबई में मानसून पसंद है, यह बहुत खूबसूरत है। पिछले कुछ वर्षों में, मुझे मुंबई में समय नहीं मिला है, लेकिन मैंने अपना बचपन मुंबई में बिताया है, मुझे पता है कि यहां मानसून कैसा होता है और मुझे वह पसंद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *