BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:43 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

दूसरा टेस्ट : चाय तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 34/0, भारत ने दिया 240 का लक्ष्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2022, 4:39 PM IST
दूसरा टेस्ट : चाय तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 34/0, भारत ने दिया 240 का लक्ष्य
Read Time:3 Minute, 48 Second

दूसरा टेस्ट : चाय तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 34/0, भारत ने दिया 240 का लक्ष्य

जोहान्सबर्ग, 6 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| भारत ने यहां वांडर्स में बुधवार को तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया, जवाब में प्रोटियाज ने चाय तक बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए। इस उछाल भरी पिच पर तीसरा सत्र दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है, क्योंकि अफ्रीका को अभी भी जीतने के लिए 206 रनों की जरूरत है।

भारत के 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी रही है, क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाजी एडेन मार्करम (24) और कप्तान डीन एल्गर (10) ने चाय तक बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए। टीम को अभी भी जीते के लिए 206 रनों की जरूरत है। वहीं आज के दिन 40 ओवर और फेंके जाने हैं। दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले, शार्दुल ठाकुर (28) और हनुमा विहारी के नाबाद 40 रन की वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इस स्थल पर कभी भी 220 से अधिक का पीछा नहीं किया है।

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक और पहले सत्र में ठाकुर और विहारी ने भारत की बढ़त को 200 के पार ले जाने में शानदार प्रदर्शन किया।

ठाकुर ने दूसरे दिन गेंद से भारत की वापसी करवाई थी। उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे। लंच के समय 161 की बढ़त के साथ फिर से शुरू करते हुए ठाकुर ने मार्को जेनसेन की गेंद पर कई बाउंड्री लगाई।

ठाकुर और विहारी की शानदारी बल्लेबाजी के कारण भारत की बढ़त 200 के पार पहुंच गई। इस बीच, जेनसेन ने ठाकुर को आउट करने के बाद मोहम्मद शमी को भी जल्दी चलता किया। विहारी और जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा की गेंद पर क्रमश: एक चौका और छक्का लगाया, लेकिन अगले ओवर में लुंगी एनगिडी ने उन्हें आउट कर दिया।

इसके बाद, भारत की दूसरी पारी 266 रनों पर सिमट गई। वहीं, विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत ने प्रोटियाज को 240 रनों का लक्ष्य दिया।

इससे पहले, शुरूआती सत्र में रहाणे और पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए तेजी से रन बटोरे। लेकिन मेजबान टीम ने दूसरे सत्र में वापसी करते हुए 37 रन देकर चार विकेट लिए, क्योंकि रबाडा ने पुजारा, रहाणे और ऋषभ पंत को जल्दी पवेलियन भेजने का काम किया।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत 202 और 266 (अजिंक्य रहाणे 58, चेतेश्वर पुजारा 53, कगिसो रबाडा 3/77, लुंगी एनगिडी 3/43) दक्षिण अफ्रीका 229, 34/0 (एडेन मार्करम 24, डीन एल्गर 10)।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *