BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 06 अप्रैल 2025 12:54 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  2. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  3. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  4. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  5. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  6. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  7. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  8. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  9. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  10. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  11. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  12. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया
  14. वक्फ संशोधन बिल जनविरोधी, असर बिहार जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा : कपिल सिब्बल
  15. नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन

डब्ल्यूपीएल: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2024, 10:15 AM IST
डब्ल्यूपीएल: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया
Read Time:4 Minute, 11 Second

नई दिल्ली, 15 मार्च (बीएनटी न्यूज़)। एलिसे पेरी के शानदार 66 रनों की पारी और श्रेयंका पाटिल (2-18) की प्रभावी गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैपियन मुंबई इंडियंस को वीमिन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 में पाँच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

रविवार को इसी मैदान पर होने वाले फाइनल में अब आरसीबी का मुकाबला अब दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

आठ चौकों और एक छक्के की मदद से एलिस की पारी से आरसीबी ने 20 ओवर में 135/6 का स्कोर बनाया। उन्होंने गेंद से रन-फ्लो को रोकने और यास्तिका भाटिया को आउट करने में भी अहम भूमिका निभाई। श्रेयंका अपने स्पेल में किफायती रहीं और 18वें ओवर में कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर 27,100 प्रशंसकों के सामने मैच को आरसीबी के पक्ष में झुका दिया।

यास्तिका और हेली मैथ्यूज ने 136 रनों का पीछा करते हुए आपस में चार चौके लगाए। हालाँकि हेली मैथ्यूज श्रेयांका की गेंद पर सीधे डीप मिडविकेट पर स्लॉग-स्वीप खेलते हुए आउट हो गईं। आरसीबी ने पावर-प्ले के बाकी समय में मुंबई को शांत रखा, हालांकि यास्तिका ने दो अच्छे समय पर ऑफ-साइड बाउंड्री लगाईं। बाद में उन्हें नेट साइवर-ब्रंट का समर्थन मिला, जिन्होंने पैडल-स्वेप किया और दो चौके लगाए।

एलिसे ने यास्तिका का लेग स्टंप उखाड़ कर उन्हें पैवेलियन की राह दिखाई। हरमनप्रीत डायमंड डक पर आउट हो सकती थीं यदि उनके बल्ले का एक छोटा सा हिस्सा लाइन से परे नहीं होता। साइवर-ब्रंट ने जॉर्जिया वेयरहैम को दो चौके जड़े।

हरमनप्रीत और अमेलिया केर को स्ट्राइक रोटेट कर संतोष करना पड़ा। साथ ही कप्तान ने एमआई को मैच में बनाए रखने के लिए बीच-बीच में बाउंड्री लगाईं। उन्होंने कीपर के सिर के ऊपर से स्कूप करके और मिड-विकेट और मिड-ऑन के बीच के गैप में दो चौके लगाकर और बाउंड्री हासिल कीं।

हरमनप्रीत को 18वें ओवर की शुरुआत में श्रेयंका की गेंद पर जीवनदान मिला जब ऋचा घोष स्टंपिंग करने से चूक गईं, लेकिन ऑफ स्पिनर ने अंतिम गेंद पर बल्लेबाज को लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट कराया।

आखिरी 12 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी। मुंबई पर दबाव था। सजना सजीवन सोफी मोलिनक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गईं, जबकि पूजा वस्त्राकर आखिरी ओवर में आशा शोभना के खिलाफ उसी अंदाज में आउट हो गईं। आरसीबी ने आखिरी तीन ओवरों में केवल 14 रन दिए और पहली बार डब्ल्यूपीएल फाइनल में प्रवेश किया।

संक्षिप्त स्कोर:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 20 ओवर में 135/6 (एलिसे पेरी 66; हेले मैथ्यूज 2-18, नैट साइवर-ब्रंट 2-18) ने मुंबई इंडियंस, 20 ओवर में 130/6 (हरमनप्रीत कौर 33, अमेलिया केर 27 नाबाद; श्रेयंका पाटिल 2-16, आशा शोभना 1-13) को पांच रन से हराया।

–बीएनटी न्यूज़

एकेजे/

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *