BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 02:57 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

नोएडा में 14.92 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 दिसंबर 2023, 10:45 AM IST
नोएडा में 14.92 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
Read Time:2 Minute, 47 Second

नोएडा, 14 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)। नोएडा के सेक्टर 123 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के प्रथम फेज के निर्माण को अब हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां दो फेज में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। दोनों ही फेज में 74-74 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन ओरायन आर्किटेक्ट कंपनी ने तैयार किया है। जिसे अप्रूवल मिल गया है।

दरअसल, 2018 में एनजीटी ने सेक्टर-54 लैंड फिल साइट पर कूड़ा नहीं फेंकने का आदेश दिया। समस्या ये थी नोएडा से रोजाना निकलने वाले 650 मीट्रिक टन कूड़े को कहा डंप किया जाए। मास्टर प्लान में सेक्टर-123 के इस 9 हजार वर्गमीटर जमीन पर लैंड फिल साइट बनाने का निर्णय लिया गया और यहां भारी पुलिस फोर्स के साथ काम शुरू किया गया। इसका यहां की सोसाइटी और ग्रामीणों ने विरोध किया।

मामले के तूल पकड़ने के बाद इसका स्थान बदलकर सेक्टर-145 किया गया। और गड्‌ढे को ढक दिया गया। 2018 के बाद से ये लैंड खाली थी। प्राधिकरण ने इस जमीन का भू प्रयोग बदला और इसे स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए यूज करने के लिए कहा गया। ऐसे में अब यहां इंटरनेशनल मानकों पर आधारित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण 26.65 एकड़ में किया जाएगा।

इससे पहले भी आर्किटेक्ट कंपनी ने सीईओ के सामने प्रजेंटेशन दिया था। इसमें संशोधन करने के लिए कहा गया। फिलहाल अब इसे फाइनल अप्रूवल मिल गया है और यहां जल्द काम शुरू होगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले फेज में 14.92 एकड़ क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पहले फेज में 10 सुविधाओं और एक्टिविटी का निर्माण किया जाएगा।

—बीएनटी न्यूज़

पीकेटी/सीबीटी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *