BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 07:50 AM
  • 35.38°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ यह मेरा आखिरी मैच था : मरिने

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अगस्त 2021, 10:54 AM IST
भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ यह मेरा आखिरी मैच था : मरिने
Read Time:2 Minute, 32 Second

भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ यह मेरा आखिरी मैच था : मरिने

टोक्यो, 7 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शुअर्ड मरिने ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए कहा कि ग्रेट ब्रिटेन के साथ टोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक मुकाबला उनका टीम के साथ आखिरी मैच था। मरिने के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में अपने इतिहास का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम चौथे स्थान पर रही।

मरिने ने हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस र्वाता में कहा, “मेरा कोई प्लान नहीं है, क्योंकि यह मेरा भारतीय महिला टीम के साथ आखिरी मैच था। यह अब टीम के विश्लेषणात्मक कोच जानेके स्कूपमैन पर है। मैं लड़कियों को मिस करूंगा। लेकिन मैं अपने परिवार को ज्यादा मिस करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरा परिवार नंबर-1 एक है। मैं साढ़े तीन साल के बाद अपने बेटे, बेटी और पत्नी के साथ रहना चाहता हूं। इस यात्रा को खत्म करने का यह बेहतरीन तरीका है।”

मरिने का करार टोक्यो 2020 तक था लेकिन ओलंपिक के एक साल स्थगित होने की वजह से इसे बढ़ाया गया था।

मरिने को पहली बार फरवरी 2017 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह पुरुष टीम के कोच बने और उनकी जगह हरेंद्र सिंह को महिला टीम का कोच बनाया गया।

पुरुष टीम के ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रहने के बाद 2018 में उन्हें दोबारा महिला टीम का कोच बनाया गया।

मरिने के नेतृत्व में महिला टीम ने 2018 महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता। 2019 में टीम ने एफअईएच ओलंपिक क्वालीफायर्स में अमेरिका को 6-5 से हराकर टोक्यो के लिए क्वालीफाई किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *