BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 12:40 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  2. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  3. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  4. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  7. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  8. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  9. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  11. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  12. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  14. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

वार्नर का धीमा खेल उन पर और अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बना रहा है: क्रिस गेल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2023, 12:20 PM IST
वार्नर का धीमा खेल उन पर और अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बना रहा है: क्रिस गेल
Read Time:2 Minute, 40 Second

वार्नर का धीमा खेल उन पर और अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बना रहा है: क्रिस गेल

वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर और टी20 के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर अपनी धीमी बल्लेबाजी से अपने ऊपर और अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं। गेल ने साथ ही कहा कि एक अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते वार्नर को रनों की गति तेज करनी चाहिए।

मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच में वार्नर ने अच्छी शुरूआत की लेकिन टाइमिंग की कमी के कारण वह खुलकर नहीं खेल पाए। उन्होंने अपने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 43 गेंदें खेलीं।

हालांकि वार्नर ने टूर्नामेंट का अपना तीसरा अर्धशतक बनाया लेकिन इसमें इतनी ताकत नहीं थी कि यह दिल्ली का भाग्य बदल सके। मुम्बई ने 173 रन के लक्ष्य का आखिरी गेंद पर सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।

वार्नर आईपीएल 2023 में शीर्ष स्कोर्स की सूची में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट दिल्ली के लिए चिंता की बात है।

गेल ने प्रसारक जियोसिनेमा से कहा, “पहले छह ओवर में उन्होंने कुछ इच्छा दिखाई और सकारात्मक होने की भी कोशिश की। पॉवरप्ले में विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था। लेकिन उन्होंने खुद पर और अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बना दिया। खिलाड़ी आते ही पहली बॉल से रन बनाना चाहते हैं लेकिन वार्नर गेंद को निकाल नहीं पा रहे हैं। इससे दिल्ली को पारी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, “उन्हें इस पर काम करने की जरूरत है। वह इतने अनुभवी हैं कि वह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने इस बारे में पिछले मैच के बाद भी बात की थी।”

दिल्ली को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा और वह तालिका में सबसे नीचे है। उसका अगला मुकाबला बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

———————————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *