BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 09:26 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, एशियाई खेल में भारत के पहली बार 100 पदक पूरे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अक्टूबर 2023, 10:19 AM IST
महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, एशियाई खेल में भारत के पहली बार 100 पदक पूरे
Read Time:2 Minute, 24 Second

भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार 100 पदक का आंकड़ा पार कर लिया है। 1951 में नई दिल्ली में पहली मेजबानी के बाद खेलों के इस महाकुंभ के 19वें संस्करण में भारत ने इस मील के पत्थर को पार किया।

हांगझोऊ, 7 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)। भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार 100 पदक का आंकड़ा पार कर लिया है। 1951 में नई दिल्ली में पहली मेजबानी के बाद खेलों के इस महाकुंभ के 19वें संस्करण में भारत ने इस मील के पत्थर को पार किया।

भारत का 100वां पदक महिला कबड्डी टीम से आया। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से हरा कर गोल्ड पर कब्ज़ा किया।

हांगझोऊ में भारत के 100 पदकों में 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य शामिल हैं। इन 100 पदकों में से, पुरुष प्रतिभागियों ने 47 पदक (12-17-18) जीते हैं, जबकि महिलाओं ने 44 (9-18-19) जीते हैं, जबकि सात मिश्रित स्पर्धाओं में आए हैं।

शुक्रवार रात प्रतियोगिताओं के अंत में भारत के 95 पदक हो गए थे और पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

शनिवार को अदिति गोपीचंद स्वामी ने कांस्य पदक जीता और फिर ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कंपाउंड महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गिनती 97 तक पहुंचा दी।

ओजस प्रवीण देवतले और अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीतकर गिनती को 99 तक पहुंचाया। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने इसे 100 अंक तक पहुंचा दिया।

यह एशियाई खेलों में भारत का अब तक का सबसे अधिक पदक है।, 2018 में इंडोनेशिया में खेलों के पिछले संस्करण में भारत ने 70 पदक जीते थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *