BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:44 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 अप्रैल 2025, 12:24 AM IST
आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
Read Time:3 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 4 विकेट से मात दी। इस जीत में इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2 विकेट चटकाने के साथ-साथ 26 गेंदों पर 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली।

 

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। पारी की शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा को जीवनदान मिला, जब विल जैक्स उनका कैच पकड़ने में चूक गए। इस मौके का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने 28 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। ट्रेविस हेड और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।

मुंबई को पहली सफलता हार्दिक पंड्या ने दिलाई, जिन्होंने अभिषेक को पवेलियन भेजा। इसके बाद विल जैक्स ने पहले ईशान किशन (2) और फिर ट्रेविस हेड (28) को आउट कर एसआरएच की रन गति पर ब्रेक लगाया। नीतीश रेड्डी 19 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। अंतिम ओवरों में हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। क्लासेन के आउट होने के बाद अनिकेत वर्मा (18*) और पैट कमिंस (8*) ने टीम को 160 पार पहुंचाया। मुंबई के लिए जैक्स ने दो विकेट, जबकि पंड्या, बुमराह और बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की शुरुआत तेज रही, जहां रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने पहले 3.5 ओवर में 32 रन जोड़ दिए। रोहित ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। रिकेल्टन ने भी 23 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन जोड़े।

इसके बाद जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि जैक्स ने 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 36 रन बनाए। अंत में हार्दिक पंड्या (21) और तिलक वर्मा (नाबाद 17) ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आखिरी पलों में नमन धीर बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन तिलक ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर जीत सुनिश्चित कर दी।

एसआरएच की ओर से पैट कमिंस ने 3 विकेट, ईशान मलिंगा ने 2 और हर्षल पटेल ने 1 विकेट लिया। यह जीत मुंबई इंडियंस की इस सीजन में सात मैचों में तीसरी जीत रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *