BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:07 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम, अब करेगी चीन का सामना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 नवंबर 2024, 12:46 AM IST
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम, अब करेगी चीन का सामना
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़
राजगीर/पटना भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया। आखिरी क्वार्टर में नवनीत कौर (48′) ने टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद लालरेमसियामी (56′) ने गोल किया। इससे बुधवार को चीन के खिलाफ उनका फाइनल मुकाबला पक्का हो गया।

भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ भारतीय प्लेयर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से मात दी।

पहले 45 मिनट में न तो भारत और न ही जापान कोई गोल कर पाया। वह संघर्ष करते रहे। भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल सके।

भारतीय महिला प्लेयर्स ने ज्यादातर समय गेंद को अपने पास रखा और मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। भारत ने मैच की शुरुआत में गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन पहले तीन क्वार्टर में गोल करने में सफलता नहीं मिल पाई थी। हालांकि, मैच के अंतिम मिनटों में टीम ने कमबैक किया और यह मुकाबला अपने नाम किया।

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान सलीमा टेटे ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि टीम का लक्ष्य केवल जीत था, और इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने मिलकर पूरी मेहनत की।

भारतीय कप्तान ने कहा, “हमारा एक ही लक्ष्य था और वह है हर हाल में जीतना। अब चाहे वह एक गोल से हो या उससे ज्यादा, क्योंकि जीत तो जीत होती है। जब शुरुआत में हम गोल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो भी हमने हार नहीं मानी। टीम ने एकजुट होकर खेला और अंत में जीत हासिल की।

सेमीफाइनल में विरोधी टीम की मजबूत डिफेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “उनकी डिफेंस बहुत अच्छी थी। दीपिका ने काफी कोशिश की, लेकिन विरोधी टीम का डिफेंस मजबूत था। खासकर तीसरे क्वार्टर में हमने कड़ी टक्कर का सामना किया।

फाइनल के बारे में पूछे जाने पर सलीमा ने कहा कि टीम अब पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल से हमने काफी सीखा है। हम अपनी रणनीति पर काम करेंगे और हर पहलू को मजबूत बनाएंगे। फाइनल में हमारा एक ही लक्ष्य होगा और वह है खेल भावना के साथ जीतना।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *