BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:20 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

धोनी ने दोस्त कुणाल की नई कार पर दिया ऑटोग्राफ, आनंद महिंद्रा हुए अभिभूत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 11:05 PM IST
धोनी ने दोस्त कुणाल की नई कार पर दिया ऑटोग्राफ, आनंद महिंद्रा हुए अभिभूत
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फुर्सत पाते ही अपने दोस्तों के साथ अक्सर मस्ती करते दिख जाते हैं। उनके दोस्त पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी नई महिंद्रा थार खरीदकर इसकी खुशी साझा करने धोनी के फार्म हाउस जा पहुंचे। धोनी ने उनकी नई कार की सीट पर ऑटोग्राफ देकर मौके को और खास बना दिया।

कुणाल ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, तो यह वायरल हो गई।

धोनी के इस अनोखे अंदाज पर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक कार अक्सर वह ‘कैनवास’ होती है, जिस पर हम दुनिया घूमने और जीवन को खोजने की अपनी आकांक्षाएं चित्रित करते हैं और यह थार रॉक्स उस शख्स के हस्ताक्षर से सज गई, जो आर्ट ऑफ लिविंग में निपुण है।”

धोनी का फैंस और दोस्तों के साथ ऐसा जुड़ाव कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार अपने प्रशंसकों और करीबियों की गाड़ियों पर ऑटोग्राफ देकर चर्चा में आ चुके हैं। एक बार उन्होंने बीएमडब्ल्यू 740 आई सीरीज पर अपने फैन के कहने पर हस्ताक्षर किए थे। इतना ही नहीं, एक अन्य मौके पर उन्होंने एक बाइक पर ऑटोग्राफ देने से पहले उसे अपनी टी-शर्ट से साफ किया और फिर उस पर हस्ताक्षर किए थे।

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से स्थानीय स्तर पर आयोजित टेनिस चैंपियनशिप के एग्जीबिशन मैच में भाग लिया था और अपने पार्टनर के साथ शानदार सर्विस और बैकहैंड का नजारा पेश किया था।

टेनिस चैंपियनशिप के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान धोनी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *