BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 26 मार्च 2025 01:55 PM
  • 37.9°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आम बजट, 10 प्वाइंट्स में जानें किसे मिला क्या?
  2. लालू यादव की ‘इफ्तार पार्टी’ से कांग्रेस नेता नदारद, जेडीयू ने कहा- उनके कर्मों में कोई भागीदार नहीं बनना चाहता
  3. दिल्ली के बजट में कुल व्यय 31.5 प्रतिशत बढ़ा, पूंजीगत व्यय दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये हुआ
  4. दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा सरकार पेश करेगी बजट
  5. 2014 में क्यों टूटा था शिवसेना-भाजपा का गठबंधन? सीएम फडणवीस ने किया खुलासा
  6. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन
  7. कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी
  8. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता
  9. केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
  10. चुनाव में जनता एनडीए को थमाएगी झुनझुना : कन्हैया कुमार
  11. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश
  12. महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  13. राजीव चंद्रशेखर चुने गए केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई
  14. कर्नाटक : तुमकुर में भाजपा का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
  15. आईपीएल 2025 : डीसी की एलएसजी पर एक विकेट से रोमांचक जीत

नमिता और मुन्ना बने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सर्वश्रेष्ठ एथलीट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 11:42 PM IST
नमिता और मुन्ना बने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सर्वश्रेष्ठ एथलीट
Read Time:2 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) ने वार्षिक खेल दिवस मनाकर अपने गौरवशाली खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। दिन भर चले कार्यक्रमों का समापन मुन्ना कुमार को छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट और नमिता भाखला को छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रोफेसर बलराम पाणि, भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पदमश्री डॉ. सुनील डबास और भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता नरेंद्र सिंह सैनी मौजूद थे। वार्षिक खेल दिवस का समापन मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रोफेसर संदीप गर्ग के समापन भाषण के साथ हुआ।

100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में चेतन्य आहूजा विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में नमिता भाखला विजेता रहीं। शॉटपुट में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में मानसी विजेता रहीं। 1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार विजेता रहे और 800 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में नमिता विजेता रहीं।

रौनक दहिया को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय 2024-2025 में स्वर्ण पदक, वरिष्ठ राष्ट्रीय 2024-2025 में रजत पदक और विश्व चैम्पियनशिप तुर्की, इस्तांबुल में रजत पदक हासिल किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *