BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:16 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 नवंबर 2024, 11:45 AM IST
भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़
पटना। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में फाइनल में चीन पर 1-0 की जीत के साथ महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजेता टीम की हर खिलाड़ी और कोच को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।”

उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10-10 लाख रुपये नकद राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ को भी पांच-पांच लाख रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विजेता टीम को बधाई और शुभकामना देते हुए खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कृत करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

उन्होंने कहा, “इससे खेल के प्रति महिला खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ेगा। मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस निर्णय के लिए कोटिश आभार-धन्यवाद प्रकट करता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *