BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:42 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

महिला फुटबाल : भारतीय यू-17 टीम ने रोमानिया को हराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2020, 2:48 PM IST
महिला फुटबाल : भारतीय यू-17 टीम ने रोमानिया को हराया
Read Time:1 Minute, 44 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| भारतीय अंडर-17 महिला फुटबाल टीम ने तुर्की के तुर्कलर में बुधवार को खेले गए दूसरे दोस्ताना मैच में रोमानिया को 1-0 से हरा दिया। भारतीय टीम के लिए इस मैच में प्रियंग्का देवी ने 29वें मिनट में पेनाल्टी पर एकमात्र गोल किया। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबाल टीम ने मुकाबल की शुरुआत से ही दबाव बनाने के शुरू कर दिए। पिछले मैच में भारत के लिए तीसरा गोल करने वाले सुमाति कुमारी 12वें मिनट गोल करने का प्रयास किया, लेकिन उनका यह शॉट ऑफसाइड चला गया।

इसके दो मिनट बाद सुनीता मुंडा का शॉट रोमानिया की गोलकीपर ने रोक लिया। भारत के पास 28वें मिनट में गोल करने का मौका था, लेकिन निर्मला देवी गोलकीपर को भेद नहीं पाई।

भारतीय टीम ने इसके एक मिनट बाद ही प्रियांगका द्वारा 12 गज की दूरी से किए गए गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने इस बढ़त को हाफ टाइम तक कायम रखा।

भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखा। इस बीच उसे 58वें और 70वें मिनट में गोल करने के मौके मिले टीम इसे भुना नहीं पाई और उसने एक गोल से मैच जीत लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *