BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 06:57 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  2. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  3. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  4. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  5. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  6. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
  7. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  8. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  9. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  10. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  11. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  12. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  13. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  14. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  15. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं

अटल जी दूसरे नेहरू, राजधर्म का पालन करना कोई उनसे सीखे : संजय राउत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 दिसंबर 2024, 2:26 PM IST
अटल जी दूसरे नेहरू, राजधर्म का पालन करना कोई उनसे सीखे : संजय राउत
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें दूसरा नेहरू बताया।

मीडिया से बात करते हुए सांसद संजय राउत ने कहा कि अटल जी दूसरे नेहरू थे। अटल जी नेहरू के भक्त थे। स्वयं नेहरू ने अटल जी को आशीर्वाद दिया था। राजधर्म का पालन कैसे करना है, यह अटल जी से सीखा जा सकता है। जब तक अटल जी के पास बीजेपी थी, तब तक वह सर्वसमावेशी पार्टी थी। लेकिन अब देखिए क्या हो रहा है। बालासाहेब के लिए अटल जी के मन में सम्मान बहुत था। वहीं अटल जी का शब्द बालासाहेब के लिए अंतिम माना जाता था।

वहीं, बीड मामले को लेकर उन्होंने कहा कि बीड की स्थिति ऐसी है कि वहां एक जिले में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। लेकिन हमारे पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री को बीड जाना चाहिए क्योंकि वे गृहमंत्री भी हैं। उन्हें अपने लाडले धनु भाई के साथ जाना चाहिए। बीड और परभणी की घटनाओं पर फडणवीस को ध्यान देना चाहिए। बीड का आरोपी आपके मंत्रिमंडल में है और परभणी का आरोपी पुलिस विभाग में है।

उन्होंने कहा कि बीड और परभणी में हुई घटनाएं राज्य की छवि को कलंकित करती हैं और इन अपराधों में शामिल लोग आपकी सरकार में मंत्री हैं। राहुल गांधी का परभणी दौरा सही था क्योंकि उन्होंने इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हुए संजय राउत ने कहा कि ईसीआई को खुद साबित करना चाहिए कि वो चोर नहीं हैं। हमें यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि आप चोर हैं। यह आपकी जिम्मेदारी है। महाराष्ट्र की जनता बीजेपी के खिलाफ है और उनकी चोरी हर गांव और शहर में उजागर हो चुकी है। जनता की अदालत में बीजेपी का पर्दाफाश हो चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *