BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:59 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

अयोध्या की तरह रांची में बनेगा भव्य श्री राम जानकी मंदिर, सीएम हेमंत ने किया शिलापूजन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 अप्रैल 2025, 11:14 AM IST
अयोध्या की तरह रांची में बनेगा भव्य श्री राम जानकी मंदिर, सीएम हेमंत ने किया शिलापूजन
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। रांची के निवारणपुर स्थित ऐतिहासिक तपोवन मंदिर परिसर में अयोध्या की तरह भव्य श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण होगा। लगभग 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर का शिलान्यास सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया।

उन्होंने विधिवत अनुष्ठान और आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच प्रस्तावित मंदिर का शिलापूजन किया। उन्होंने इस उपलक्ष्य में उपस्थित भक्तों के साथ ‘जय श्री राम’ के जयकारे भी लगाए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय भी शिलापूजन अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ”आज रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के शुभ अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ। आने वाले समय में भव्य बनेगा श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर। आज इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस स्थान के प्रति लोगों की आस्था को और बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा होने की उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि यह राम भक्तों के लिए हर्ष का विषय है।

इस श्रीराम जानकी मंदिर का स्वरूप बहुत हद तक अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर की तरह होगा। इसके वास्तुकार आशीष सोमपुरा हैं, जो अयोध्या मंदिर के प्रमुख वास्तुकारों में से एक रहे हैं।

तीन सालों में बनकर तैयार होने वाले इस मंदिर के आसपास के परिसरों के विकास के लिए झारखंड सरकार ने भी करीब 15 करोड़ की राशि की योजना मंजूर की थी।

मंदिर निर्माण ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 10 हजार वर्गफीट में बनने वाले मंदिर में 13 गर्भगृह और इसके 13 शिखर होंगे। सभी शिखर अद्भुत होंगे। मंदिर करीब 62 फीट ऊंचा होगा।

पिछले साल 9 अगस्त को अयोध्या श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास समिति के महासचिव चंपत राय ने इस मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजा की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *