BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 08:44 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय, भविष्य में सुधार की जरूरत : चिराग पासवान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 2:16 PM IST
आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय, भविष्य में सुधार की जरूरत : चिराग पासवान
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हों, इसको लेकर उपाय होने चाहिए। उन्होंने अपराधियों को कठोर सजा मिलने की भी बात कही।

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पासवान ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जो चिंता की बात है। ये विश्वास जरूर है कि इस बात को बिहार सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया है। मैं केंद्र सरकार का जरूर हिस्सा हूं, लेकिन राज्य सरकार में भी सहयोगी होने के नाते मैंने समय-समय पर इन विषयों को उठाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि इस घटना से सीख लेकर भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार पूरी मजबूती से काम करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत तौर पर आरोप लगाना और उनके बारे में बोलना राजनीतिक दृष्टि में सही नहीं है।

चिराग पासवान ने ऐसे लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें नीतियों पर घेरिए। सरकार जवाब देने को तैयार है और देना भी होगा। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर सवाल उठाना सही नहीं है।

कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री और लोजपा (रामविलास) के इफ्तार पार्टी के बहिष्कार किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “ऐसे संगठन को अपनी चिंताएं हैं, जिसको लेकर उन्होंने इस तरह का फैसला लिया है। बहरहाल, मैं इतना जरूर कहूंगा कि जिन्हें इन्होंने मुसलमान समाज का ठेकेदार बनाना सही समझा है, क्या वे लोग उनके हितों का संरक्षण कर पा रहे हैं। जो लोग राजद के इफ्तार में जा रहे हैं, उनसे भी तो सवाल-जवाब किए जाने चाहिए, कि उन्होंने मुस्लिमों के लिए क्या किया है?”

उन्होंने कहा कि ये लोग लंबे समय तक सत्ता में रहे, क्या मुस्लिमों की स्थिति में सुधार आया। इन लोगों ने क्या किया? हमारे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान ने बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने को लेकर अपनी पार्टी तक को समाप्त कर दिया था, उस समय राजद जैसी पार्टियों ने क्या किया था?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *