BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:40 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस बार विदेश की धरती पर भारत का अपमान नहीं, सम्मान हो, राहुल गांधी इसका ध्यान रखें : भाजपा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 2:20 PM IST
इस बार विदेश की धरती पर भारत का अपमान नहीं, सम्मान हो, राहुल गांधी इसका ध्यान रखें : भाजपा
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर अमेरिका दौरे पर हैं। इस यात्रा को लेकर बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी नसीहत दे दी है।

उन्होंने राहुल गांधी से अपील की है कि वह विदेशी धरती पर भारत की छवि को धूमिल न करें। मनीष सिन्हा ने कहा, “मैं समस्त प्रवासी भारतीयों और देशवासियों की ओर से राहुल गांधी से आग्रह करता हूँ कि वह अपनी राजनीतिक विफलताओं की निराशा को विदेशी मंचों पर भारत विरोधी टिप्पणियों में न बदलें। पूर्व में भी राहुल गांधी ने विदेशी दौरे के दौरान भारत की संस्कृति, समाज और लोकतंत्र को लेकर कई द्वेषपूर्ण टिप्पणियां की थीं, जिससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई थीं।”

सिन्हा ने आगे कहा कि भारत की राजनीति का स्तर देश के भीतर तय होना चाहिए, न कि विदेशी मंचों पर। उन्होंने कहा कि, “इस बार विदेश की धरती पर भारत का अपमान नहीं, सम्मान हो। मातृभूमि राजनीति का माध्यम नहीं, गर्व का प्रतीक है- कृपया इसका मान रखें।”

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी अहम मौके पर ही विदेश जाते रहे हैं। सही अर्थ में कांग्रेस को फिलहाल पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटन वाले नेता की जरूरत नहीं है। कांग्रेस को आज फुल टाइम पॉलिटिक्स करने वाले नेता की जरूरत है। राहुल गांधी अमेरिकी थिंक टैंकों, प्रवासी भारतीय समुदाय और छात्र समूहों के साथ संवाद करेंगे। उनके इस दौरे में भारत की राजनीतिक स्थिति, लोकतंत्र की दशा और मानवाधिकारों जैसे मुद्दे उठाए जाने की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *