BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:44 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

ईडी ने आरजेडी विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर मारी रेड

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 11:23 AM IST
ईडी ने आरजेडी विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर मारी रेड
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे और आरजेडी विधायक आलोक मेहता के आवास पर शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर छापा मारा गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आरजेडी विधायक आलोक कुमार मेहता के आवास पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नेता से जुड़े एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर विधायक के आवास के बाहर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि आलोक मेहता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के बेहद ही करीबी हैं।

वह बिहार की उजियारपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं और महागठबंधन की सरकार में वह भूमि राजस्व एवं शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के शील कुमार रॉय को 23,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

आलोक मेहता साल 2004 में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मेहता के पिता तुलसी प्रसाद मेहता भी लालू सरकार में मंत्री थे। बिहार में जब-जब भी महागठबंधन की सरकार बनी तब-तब आलोक मेहता मंत्री बनाए गए हैं। वह पार्टी में भी कई अहम पदों को संभाल चुके हैं।

वह राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य हैं और पार्टी के प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें तेजस्वी यादव का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *