BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 12:16 AM
  • 33.72°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

उज्जैन : मौनी अमावस्या पर राम घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:36 PM IST
उज्जैन : मौनी अमावस्या पर राम घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

उज्जैन। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने उज्जैन के क्षिप्रा नदी पर स्थित राम घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। यहां के पुजारियों के अनुसार, आज के दिन स्नान करने का बहुत महत्व है। खासतौर पर आज के दिन दान करने से पुण्य मिलता है।

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम की तरह क्षिप्रा नदी का महत्व भी काफी ज्यादा है। इसलिए बुधवार को यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। प्रशासन द्वारा लगातार श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे गहरे पानी में न उतरे। प्रशासन ने मौके पर तैराक दल और होमगार्ड जवान की ड्यूटी लगाई है।

श्री राम घाट के पंडित महेंद्र जोशी ने बताया कि माघ की मौनी अमावस्या है। प्रयागराज में 144 साल बाद यह पर्व आया है। श्री राम घाट की महिमा भी बेहद खास है। ऐसी मान्यता है कि जो श्रद्धालु यहां पर प्रयागराज की त्रिवेणी संगम का स्मरण कर स्नान करते हैं, तो उन्हें प्रयागराज में नहाने का फल ही प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि सुबह 4 बजे ही लोग यहां पर स्नान करने के लिए पहुंचने लगे थे। यहां पर प्रशासन ने भी उचित व्यवस्था की है।

घाटों पर श्रद्धालुओं ने भी शांति बनाए रखी। किसी भी तरह से कोई जल्दबाजी देखने को नहीं मिली। क्षिप्रा नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा घाट के अलावा नर्मदा के सेठानी घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। गरीबों में दान किया गया। श्रद्धालुओं के अनुसार आज दान करने का काफी महत्व है। इसे पितरों की तृप्ति मिलती है। इसलिए भारी संख्या में लोग आज स्नान करने के लिए घाटों पर आते हैं। स्नान करने से दोष भी दूर होते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *